-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Parents Spend An Additional 13 Percent After The First Child
पहला बच्चा होते ही इसलिए बढ़ जाती है मां-बाप की टेंशन, जाने क्या है असली कारण
- Written By: दीपिका पाल
Study on Family Planning: अब आधुनिक समय में महंगाई के दौर के साथ परिवार एक या दो बच्चों से अधिक के बारे में सोचने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। इसके लिए बच्चों को बड़ा करने में आने वाला खर्च भी है।

परिवार नियोजन ( सौ. सोशल मीडिया)
Family Planning: पुराने समय से लेकर आधुनिक समय में परिवार नियोजन (Family Planning) की धारणाएं बदलती जा रही है। भारतीय परिवारों में पहले लोग जहां पर औसत रूप में तीन-चार बच्चे पैदा करते थे वहीं पर अब एक या दो बच्चे तक ही परिवार सिमट कर रह जाता है। बच्चे ज्यादा पैदा करने का कारण पुराने समय में यह होता था कि, जितने ज्यादा हाथ होंगे, उतनी ही ज्यादा कमाई होगी। वक्त के साथ यह धारणा में बदलाव आया है पहले गरीबी मिटाने के लिए भले ही बच्चों को पैदा किया जाता था परंतु अब आधुनिक समय में महंगाई के दौर के साथ परिवार एक या दो बच्चों से अधिक के बारे में सोचने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। इसके लिए बच्चों को बड़ा करने में आने वाला खर्च भी है। इसे लेकर रिसर्च भी आ चुकी है।
जानिए क्या कहती है रिसर्च
यहां पर ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अध्ययन में बताया गया है कि, कम आय वाले परिवार पहले बच्चे के पालन पोषण पर अपनी आय का करीब 17 प्रतिशत खर्च करते हैं और इसके बाद होने वाले प्रति बच्चे पर 13 प्रतिशत खर्च करते हैं। इसका कारण वक्त के साथ बढ़ रहे खर्चे होते है तो वहीं पर वजह है कि भारत में शिक्षित परिवार कम बच्चे पैदा कर रहे हैं, जिसका नतीजा यह हुआ है कि देश में प्रजनन दर प्रतिस्थापन दर 2.1 पर आ गई है। यहां प्रतिस्थापन दर को समझें तो, जितने बच्चे पैदा हों, उतने ही लोगों की मौत हो रही है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में हम युवा देश नहीं रह जाएंगे। भविष्य में काम करने के लिए मानव संसाधन की कमी हो सकती है। यानि युवा पीढ़ी नहीं बचेगी ज्यादातर बुजुर्गों की आबादी बची रहेगी।
उम्र के हिसाब से बदल जाता है खर्च
यहां पर अध्ययन में यह पता चला है कि, परिवार कुल मिला कर बच्चों पर कम रकम खर्च करते हैं। अध्ययन में इस सवाल का जवाब भी जानने का प्रयास किया गया है कि क्या बच्चों की उम्र के हिसाब से उनको बड़ा खर्च में खर्च बदल जाता है। इसके लिए ताजा जानकारी रिसर्च में आई है कि, छह से 12 वर्ष तक की उम्र के बच्चों की तुलना में कम उम्र के और अधिक उम्र के बच्चों का पालन पोषण पर अधिक लागत आती है। इसका कारण यह है छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में कम बच्चे पैदा करने का चलन बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया, चीन और जापान और दक्षिण कोरिया में जनसंख्या कम हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम की समस्या के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक काढ़ा, जानिए इसे घर में बनाने का तरीका
2063 से घट जाएगी भारत की आबादी
यहां पर आंकड़ों के अनुसार जानकारी दी गई है। भारत में कम बच्चे पैदा करने के मौजूदा ट्रेंड के आधार पर संयुक्त राष्ट्र ने एक अनुमान में पाया है कि 2062 तक भारत की जनसंख्या अपने अधिकतम स्तर पहुंचे जाएगी और उस समय देश की आबादी करीब 1.70 अरब होगी। इसमी वर्ष करीब 2,22,000 लोग आबादी में जुड़ेंगे। इसके बाद 2063 से देश की आबादी घटने लगेगी और इस वर्ष हमारे करीब देश की जनसंख्या में करीब 1,15,000 लोग कम हो जाएंगे। 2064 में यह संख्या 4,37,000 और 2065 में संख्या बढ़ कर 7,93,000 हो जाएगी।
Parents spend an additional 13 percent after the first child
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापान ले गया नोबेल, वर्ना आयुर्वेद से भारत को पहले ही मिल जाता, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 10, 2026 | 09:08 AMप्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Jul 10, 2026 | 09:07 AM250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
Jul 10, 2026 | 09:06 AMCustom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
Jul 10, 2026 | 09:01 AMभरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM














