-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make Your Neck Clean And Spotless With These 5 Special Home Tips
इन 5 खास घरेलू टिप्स से गर्दन को बनाएं साफ और बेदाग, दूर भागेगा जिद्दी कालापन
- Written By: दीपिका पाल
Home Remedies for Neck Cleaning Tips: गर्दन पर जमा कालापन दरअसल कई बार धूप में रहने पसीने से बढ़ जाता है। इसके लिए आप घर के किचन में मौजूद चीजों से भी अपनी गर्दन का कालापन दूर सकते है।

दूर भगाएं गर्दन का कालापन (सौ. सोशल मीडिया)
Gardan ka kalapan kaise dur karen: हर किसी को सेहत के साथ अपनी सूरत को बेदाग रखना पसंद होता है, इसके लिए जतन प्रयत्न करते है। चेहरे की सुंदरता के लिए उपाय तो कर लेते है या फिर महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल तो करते है लेकिन सुंदरता में आपका गला भी बाधा बन सकता है। कई बार गर्दन पर जमा कालापन हमें और लोगों के बीच अनकम्फर्टेबल महसूस कराता है। गर्दन पर जमा कालापन दरअसल कई बार धूप में रहने पसीने या हाइजीन की कमी के कारण काफी गहरा काला हो जाता है। अक्सर अपनी गर्दन को दुपट्टे या कॉलर से छिपाने की कोशिश करते है।
आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है आप घर के किचन में मौजूद चीजों से भी अपनी गर्दन का कालापन दूर सकते है। इसके लिए आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है।
इन 5 घरेलू टिप्स से दूर भगाएं गर्दन का कालापन
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए 5 घरेलू टिप्स के बारे में जानकारी दी गई है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Rain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
1- बेसन औऱ दही का पैक
यह घरेलू टिप्स पारंपरिक नुस्खा है जो त्वचा की गंदगी को साफ करता है और रंगत निखारता है। गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप 2 बड़े चम्मच बेसन में 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
2-नींबू और शहद का पैक
यह घरेलू नुस्खा आप घर में आजमा सकते है यह भी गर्दन का कालापन दूर करती है। दरअसल नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और शहद स्किन पर नमी बनाने का काम करता है। इसके एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को अपनी गर्दन के काले हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार करें।
3-आलू का रस
गर्दन पर जमा कालापन कई बार शर्म से झुका देता है। आप घरेलू नुस्खों में आलू का इस्तेमाल कर सकते है। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो गर्दन का कालापन दूर करते है। इसके लिए आप एक छोटा आलू कद्दूकस कर लें और उसका रस निचोड़ लें। इस रस को सीधे अपनी गर्दन के काले हिस्से पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इसे रोजाना भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
4-एलोवेरा जेल और हल्दी
गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे में से एक इस तरीके को अपना सकते है। इसमें एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है तो वहीं पर हल्दी रंगत सुधारने का काम करती है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इस नुस्खे को रोजाना रात में नियमित लगाने से फायदा मिलता है।
5-चावल का आटा और दूध
गर्दन पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए आप इन दो चीजों की मदद ले सकते है। यह एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है। आप इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें पर्याप्त दूध मिलाएं ताकि एक पेस्ट बन जाए। इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रब करें। 5-10 मिनट तक स्क्रब करने के बाद पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 1-2 बार करें।
ये भी पढ़ें- क्या आपने सोचा है कभी बच्चे चॉक या मिट्टी क्यों खाते हैं? जानिए इसके नुकसान और बचाव के उपाय
ध्यान दें आप – गर्दन का कालापन दूर करने के लिए यह नुस्खे असरदार होते है लेकिन कुछ बातों को ध्यान देना भी जरूरी है। इन उपायों को नियमित रूप से इस्तेमाल करते है तो गर्दन का कालापन दूर होता है। आप धूप से निकलने से पहले चेहरे ही नहीं गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगा लें। गर्दन पर घरेलू नुस्खे अपनाने के अलावा आप इसकी सफाई नहाते वक्त रोज करते है तो फायदा मिलता है।
Make your neck clean and spotless with these 5 special home tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नेपाल में ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, NRB ने तय की 25,000 रुपये की सीमा, जानें कौन से नोट बैन
Jul 26, 2026 | 12:23 PMयोगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
Jul 26, 2026 | 12:22 PMमुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
Jul 26, 2026 | 12:22 PMग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
Jul 26, 2026 | 12:22 PMगोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Jul 26, 2026 | 12:21 PMस्मृति ईरानी से धर्मेंद्र प्रधान तक, 12 साल में बदले 4 मंत्री; हमेशा विवादों में क्यों रहा शिक्षा मंत्रालय?
Jul 26, 2026 | 12:21 PMFIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
Jul 26, 2026 | 12:20 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














