
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
 
    
 
    
31 Oct 2025 12:09 PM (IST)
दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
#WATCH दिल्ली: संसद भवन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। pic.twitter.com/97AemZ94eG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 11:20 AM (IST)
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल अमर रहें...आज हम सब एक महान क्षण के साक्षी बन रहे हैं...देशभर में हो रही एकता दौड़ कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह, हम नए भारत की संकल्प शक्ति को साक्षात महसूस कर रहे हैं।
#WATCH एकता नगर, गुजरात: राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सरदार पटेल अमर रहें...आज हम सब एक महान क्षण के साक्षी बन रहे हैं...देशभर में हो रही एकता दौड़ कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह, हम नए भारत की संकल्प शक्ति को साक्षात महसूस कर रहे हैं..."
(सोर्स: डीडी… pic.twitter.com/Ok4bTjXYN6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 10:34 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का 'संकल्प पत्र' जारी किया।
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का… pic.twitter.com/ZTfiAVJq0E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 10:12 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एलजेपी-आर नेता चिराग पासवान समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
31 Oct 2025 08:59 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/Hm3alUnEy2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 08:29 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH एकता नगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/s4JAFKOoOu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 08:21 AM (IST)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/bh1TYsIUn5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 07:46 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/CElknwTYWH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 07:45 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिल्ली में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/RwHUIHOgCM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 07:44 AM (IST)
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में सुखना झील पर राज्य स्तरीय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#WATCH चंडीगढ़, पंजाब: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में सुखना झील पर राज्य स्तरीय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/aDFa4efT87
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 06:53 AM (IST)
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कल के 359 की तुलना में गिरकर 309 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ITO के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कल के 359 की तुलना में गिरकर 309 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया। pic.twitter.com/BrnYwekr51
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025
31 Oct 2025 06:48 AM (IST)
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेजी है। बीजेपी और जदयू की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज साझा घोषणा पत्र जारी करेगी।
31 Oct 2025 06:44 AM (IST)
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नर्मदा जिले के केवडि़या स्थित स्टैच्यू आफ यूनिटी पर 25 नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। यह कदम सतत पर्यटन और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही एकता नगर में अब कुल 55 ई-बसों का संचालन होगा।
Aaj Ki Taza Khabar Live: हर साल, 31 अक्टूबर को, स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन विशेष है क्योंकि यह सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे। गणतंत्र की नींव को सरदार पटेल जितना निर्णायक रूप से आकार देने वाले बहुत कम व्यक्ति हैं, जिन्होंने 1947 के बाद 560 से ज्यादा रियासतों को एक साथ लाकर एक राजनीतिक इकाई का निर्माण किया। इस वर्ष 150वीं जयंती 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एकता नगर में विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगीजो अपने आप में पटेल की राष्ट्र-निर्माण विरासत के लिए एक यादगार श्रद्धांजलि है। सांस्कृतिक परेड, राज्यों की झांकियां और 900 से ज्यादा कलाकारों के प्रदर्शन इस विचार का जश्न मनाएंगे कि भारत की ताकत उसकी कई आवाजों के एक साथ बोलने में निहित है। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर को सबसे पहले पढ़ने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…






