- Hindi News »
- Health »
- Yellow Watermelon Is More Beneficial Than Red Watermelon
लाल की बजाय पीला तरबूज है ज़्यादा फायदेमंद, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वेट लॉस तक, कई बातों के लिए लाजवाब
- Written By: सीमा कुमारी
लाल ही नहीं पीला तरबूज भी हमारी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको पीले रंग के तरबूज के बारे में बताने वाले हैं। जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

लाल के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद है पीला तरबूज (सौ.सोशल मीडिया)
गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में ढेर सारे मौसमी फल मिलना शुरू हो जाता है इनमें से तरबूज एक ऐसा फल है जो गर्मियों में खूब मिलता है। बता दें, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को ठंडक देने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जब हम तरबूज शब्द सुनते हैं तो हमारे दिमाग में लाल रंग का तरबूज ही आता है।
लेकिन, आज हम आपको पीले रंग के तरबूज के बारे में बताने वाले हैं। जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। स्वाद के साथ सेहत पर भी कमाल का असर दिखाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-
लाल के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद है पीला तरबूज :
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल: मेडिकल-मेयो के ओपीडी में 30% बढ़े मरीज, ‘हीट एक्जरशन’ का खतरा
Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
Tea vs Coffee: जानिए किसमें होता है ज्यादा कैफीन और कितनी चाय या कॉफी पीना है सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय
इंजेक्शन से बदला जा रहा तरबूज का रंग! जानिए क्या है असली सच्चाई, FSSAI ने क्या बताया?
पोषक तत्वों का भंडार
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीले रंग के तरबूज को लाल तरबूज की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पीले तरबूज में विटामिन-बी, विटामिन-ए और सी, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, बीटा कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
वजन घटाने में कारगर
अगर आप वेट लॉस करना चाहते है तो आप पीले रंग के तरबूज का सेवन कर सकते है। पीले रंग के तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है जो वजन को घटाने में मदद कर सकती है।
गट हेल्थ में फायदेमंद
गर्मियों में ज्यादातर लोग ऑयली या मसालेदार खाना खाने से गैस और अल्सर जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो आप डाइट में पीले रंग के तरबूज को शामिल कर सकते हैं।
हाइड्रेटेड रखने में मदद
पीले तरबूज का सेवन करने से गर्मियो में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं।
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
पीले तरबूज में विटामिन C और विटामिन A अच्छी मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ये सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और शरीर को संक्रमणों से बचाता है।
पाचन-तंत्र को बेहतर बनाता है
पीले तरबूज में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता हैं। साथ ही, इसका सेवन हल्का और जल्दी पचने वाला होता है, जिससे पेट भरा भी रहता है और गैस या अपच की समस्या नहीं होती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीले तरबूज में बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है। ये तत्व आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है और बढ़ती उम्र में आंखों को कमजोर होने से बचता है।
साथ ही ये त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करता है, क्योंकि ये त्वचा की सेल्स की मरम्मत करता है और झुर्रियों को कम करता है।
Yellow watermelon is more beneficial than red watermelon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














