-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Women Suffer From A Serious Disease Called Endometriosis
Endometriosis: महिलाओं में होती हैं ये फर्टिलिटी को रोकने वाली पेनफुल बीमारी, जान लीजिए इसके गंभीर लक्षण और बचाव
- Written By: दीपिका पाल
महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी का पता चला है जो जिसे अगर समय रहते इलाज कर लिया जाए तो गंभीर होने से बचा जा सकता है। महिलाओं को इस बीमारी से बचने के लिए लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहिए।

महिलाओं में गंभीर बीमारी (सौ. सोशल मीडिया)
महिलाओं में ऐसी कई बीमारियां होती है जिसकी जानकारी खुद महिलाओं को गंभीर लक्षण पता चलने के बाद ही होती है। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी तो आम है लेकिन कई बीमारियां ऐसी होती है जिसके लक्षण आम होते हैं और बीमारी गंभीर। महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी का पता चला है जो जिसे अगर समय रहते इलाज कर लिया जाए तो गंभीर होने से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बीमारी के बारे में…
जानिए एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी के बारे में
आपको यहां पर एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी की जानकारी देते चलें तो, यह महिलाओं के यूटरस यानि गर्भाशय की एक गंभीर समस्या होती है। इस प्राॅब्लम में यूटरस की परत (एंडोमेट्रियम) के समान टिश्यू यूटरस के बाहर डेवलप होना शुरू हो जाते हैं। जहां पर इन टिश्यू की परत यूटरस के साथ अन्य रिप्रोडक्टिव ऑर्गन ओवरी, फैलोपियन ट्यूब जैसे पेल्विक ऑर्गन को प्रभावित करती है. ये स्थिति काफी पेनफुल होने के साथ महिलाओं के लिए गंभीर हो सकती है। इसके अलावा महिलाओं को प्रेग्नेंट होने के लिए यहां पर गंभीर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
जानिए एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण
आपको यहां पर एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी के लक्षण के बारे में जानकारी देते चलें तो, यह काफी गंभीर होने के बाद सामने आते है।
सम्बंधित ख़बरें
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
1- जब महिलाओं को डाइजेशन की समस्या होती हैं तो एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। जहां पर पेट में बाउल मूवमेंट डिस्टर्ब हो जाता है. पेशाब में भी दिक्कत महसूस होती है।
2- एंडोमेट्रियोसिस की समस्या अगर हो तो आपको पीरियड्स के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
3- यहां पर शारीरिक संबंध बनाने के दाैरान दर्द महसूस होता है तो इस बीमारी का कारण होता है।
4- इसके अलावा इस बीमारी ती स्थिति में गैस्ट्रिक प्राॅब्लम जैसे कब्ज, डायरिया, जी मचलना आदि देखने को मिल सकता है. ये लक्षण सामान्य रूप से मेंस्ट्रुअल साइकिल से पहले या दाैरान महसूस हो सकते हैं।
इन तरीकों से रख सकते हैं खुद का ख्याल
आपको बताते चलें कि, एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी के खतरे से बचने के लिए आपको कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है…
- एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी से बचने के लिए आपको वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है मोटापा कई बीमारियों का जड़ होती है।
- इसके अलावा आप बीमारी से बचने के लिए बैलेंस्ड डाइट जरूर लें। इसमें फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर डाइट का सेवन करें.
- शराब और कैफीन दोनों ही हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं और शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं,इससे बचें या इन्हें सीमित करें.
- यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) को एंडोमेट्रियोसिस के लिए हाई रिस्क माना गया है। सेफ इंटरकोर्स करने से एसटीआई के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
एंडोमेट्रियोसिस का इलाज जरूरी
आपको बताते चलें कि, एंडोमेट्रियोसिस का इलाज बेहद आसान है अगर इसका पता शुरुआत में हो जाता है तो बीमारी का इलाज आसान हो जाता है। यहां पर इस बीमारी की स्थिति में महिलाओं में इनफर्टिलिटी और पुराने दर्द जैसी जटिलताओं से बचा जा सकता है। एंडोमेट्रियोसिस की स्थिति में सिस्ट का पता लगाने के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जैसे स्कैन करते हैं. लैप्रोस्कोपी एक सर्जरी है जो आमतौर पर डॉक्टरों द्वारा एंडोमेट्रियोसिस सिस्ट का पता लगाने और उसके इलाज के लिए की जाती है।
Women suffer from a serious disease called endometriosis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई
Aug 04, 2026 | 06:56 PM‘महीने के 50 हजार कमाता हूं…’ 9वीं के छात्र की कमाई सुन दंग रह गए दरोगा जी, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Aug 04, 2026 | 06:48 PMनई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
Aug 04, 2026 | 06:46 PM18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
Aug 04, 2026 | 06:45 PMनाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
Aug 04, 2026 | 06:43 PM500 रुपये का COD पार्सल खोलते ही उड़े होश! डिब्बे में निकला आधा साबुन, वायरल वीडियो ने बढ़ाई ठगी की चिंता
Aug 04, 2026 | 06:35 PMAmravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
Aug 04, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














