- Hindi News »
- Health »
- What Happens If You Eat Two Cardamoms Before Sleeping
रात को सोने से पहले इलायची खाने के फायदे पढ़कर तो देखिए, हैरान कर देंगे इसके गुण
Hari Elaichi Khane ke Fayde: मसालों की रानी कही जाने वाली हरी इलायची ना सिर्फ अपने स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है बल्कि ये सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। जानिए इलायची खाने के फायदे
- Written By: सीमा कुमारी

सोने से पहले दो इलायची खाने से क्या होता है (सौ.सोशल मीडिया)
Cardamom benefits: औषधीय गुणों से भरपूर हरी इलायची, जिसे मसालों की रानी कहा जाता है, हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है। इसे अक्सर हम केवल खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अगर रात को सोने से पहले सिर्फ दो इलायची खाते है तो इससे सेहत को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। इसकी खुशबू जहां मन को सुकून देती है, वहीं इसके औषधीय गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
यह न सिर्फ आपकी नींद को बेहतर बनाती है, बल्कि पाचन, सांस की ताजगी और त्वचा की सेहत पर भी सकारात्मक असर डालती है। ऐसे में चलिए जानते हैं, रात में सोने से पहले इलायची खाने के चमत्कारी फायदे।
सोने से पहले दो इलायची खाने से क्या होता है
पाचन तंत्र होता है दुरुस्त
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची का सेवन करने से गैस, अपच और पेट भारीपन जैसी समस्याओं को दूर करती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और सुबह पेट साफ रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
कॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
रात के देर से खाना खाने के खतरे जानिए, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
बेहतर नींद
इलायची में मौजूद प्राकृतिक तेल दिमाग को शांत करने, तनाव कम करने और बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं। यह तंत्रिका तंत्र पर शांत प्रभाव डालती है और शरीर को आराम पहुंचाती है, जिससे नींद जल्दी आती है।
सांसों की बदबू से राहत
आपको बता दें, इलायची खाने से सांसों की बदबू से राहत मिलती है। इलायची में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सांसों की बदबू को कम करने में मदद करते हैं। इलायची की खुशबू और इसमें मौजूद यौगिक मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके सांसों को ताजा करते हैं। भोजन के बाद इलायची चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर हो सकती है और मुंह में ताजगी आ सकती है।
त्वचा और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद
इलायची शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है, और इसके एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।
सर्दी-खांसी में राहत
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में इलायची खाना फायदेमंद हो सकता हैं। जैसा कि आप जानते है कि, इलायची की तासीर गरम होती हैं। यह बलगम को ढीला करती है, छाती का जमाव घटाती है और सांस लेने में आराम देती हैं।
ये भी पढ़ें- सिर्फ धूप या कुछ और? सर्दियों में रजाई-कंबल की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर बीमारी है जो कई दूसरी बीमारियों का कारण बन सकती है। इलायची में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
डिनर के बाद इलायची का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
What happens if you eat two cardamoms before sleeping
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














