सिर्फ धूप या कुछ और? सर्दियों में रजाई-कंबल की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

Blanket Cleaning Tips: धूप दिखाने से ही रजाई-कंबल साफ हो जाएंगे कोई और तरीका नहीं अपना सकते है। इसे लेकर ऐसे ही पांच मिथक सामने आते है जिनके पीछे की सच्चाई जानना बेहद जरूरी है।
सर्दियों में रजाई-कंबल की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स
सर्दियों में रजाई-कंबल की सफाई के ये आसान हैक्स (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Winter Cleaning Hacks: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में तापमान बढ़ने के साथ कई लोग ठंड से बचने के लिए रजाई और कंबल निकाल लेते है। पिछली सर्दी में रखने की वजह से रजाई और कंबल में बदबू और धूल जम जाती है। इसके लिए इस्तेमाल करने से पहले सफाई करना बेहद जरूरी होता है। रजाई-कंबल या फिर ऊनी कपड़े इनकी सफाई के लिए धूप दिखाने का घरेलू नुस्खा अपनाते है।

क्या आपने कभी सोचा है आखिर धूप दिखाने से ही रजाई-कंबल साफ हो जाएंगे कोई और तरीका नहीं अपना सकते है। इसे लेकर ऐसे ही पांच मिथक सामने आते है जिनके पीछे की सच्चाई जानना बेहद जरूरी है।

जानिए इन 5 मिथकों के बारे में

रजाई या कंबल की सफाई के लिए 5 मिथक की जानकारी मिलती है तो वहीं पर हम इसके पीछे की सच्चाई जान सकते है।

1- रजाई-कंबल को बार-बार धोना सही नहीं

सर्दियों में रजाई-कंबल को काफी समय बाद निकालने पर धोना सही होता है लेकिन बार-बार धो नहीं सकते है यह कहना आसान नहीं होता है। इनमें हर दिन व्यक्ति का पसीना, ऑयल, बाल और धूल चिपक जाते हैं. अगर इन्हें लंबे समय तक नहीं धोया जाए, तो इनमें से बदबू, फफूंदी और एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर खराब होने का डर है तो आप इसे हल्के डिटर्जेंट या ड्राई क्लीन करवा सकते है।

2- रजाई-कंबल को सिर्फ धूप दिखाना सही

सर्दियों में रजाई-कंबल को छत पर धूप में फैला दिया जाता है। धूप में सुखाने तक ही काफी नहीं है यह सिर्फ ऊपरी तरह पर मौजूद नमी और कुछ बैक्टीरिया को खत्म करती है, लेकिन यह अंदर जमे धूल के कण, पसीना और ऑयल को नहीं निकाल पाती है। एक बार धूप दिखाने के बाद वापस से गंदगी आ जाती है इसके लिए केवल सफाई को धूप देने तक ही सीमित ना रखें।

3-वॉशिंग मशीन में कंबल धुलना सही नहीं

लंबे समय से रखें रजाई-कंबल पर नमी, गंदगी और धूल जमी होती है इसके लिए धोना जरूरी होता है। वॉशिंग मशीन में कंबल धोने नहीं चाहिए इसके पीछे समझ सकते है। कंबल को मशीन में धोना यह न धोना इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस कपड़े या भराव से बना है और क्या आपकी मशीन उसे साफ कर सकती है। इसकी सफाई की बात करें तो हल्के कंबल को मशीन में विशेष सेटिंग का इस्तेमाल करके धुला जा सकता है।

4-रजाई और कंबल को धूप में ज्यादा देर रखें

रजाई और कंबल को धूप दिखाना सही उपाय है लेकिन ज्यादा देर तक सुखाना सही नहीं होता है। सूरज की तेल यूवी किरणों के कारण कपड़े के रंग और फाइबर को नुकसान पहुंचा सकता है। रजाई की बनावट में फर्क पड़ सकता है यह सिकुड़ सकता है।धूप में रखने से सिर्फ नमी और बदबू को दूर किया जा सकता है।पूरी तरह से सफाई नहीं होती।

5- घरेलू तरीके होते है फायदेमंद

ऐसा नहीं है कि, केवल घरेलू नुस्खों से बड़े-बड़े रजाई या कंबल साफ किए जा सकते है। इससे धूल, तेल, पसीना और धूल के कण को पूरी तरह से साफ नहीं होते हैं। इस नुस्खों में आप सिरका या बेकिंग सोडा बदबू को कम करने में मदद करता है। आप मौसम बदलने के साथ इसमें एक बार रजाई को ठंडे पानी और हल्के डिटर्जेंट से धोएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com