- Hindi News »
- Lifestyle »
- Adopt Special Good Habits To Avoid The Risk Of Brain Tumor
आज से ही अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 अच्छी आदतें, टलेगा ब्रेन ट्यूमर का खतरा
ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में दिमाग कमजोर हो जाता है समय रहते इलाज नहीं करने से पीड़ित को जानलेवा खतरा भी होता है। अगर आप दैनिक जीवन में बदलाव कर ब्रेन ट्यूमर के खतरे को हरा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

दिमाग को एक्टिव बनाने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
हमारे शरीर के सारे अंगों का सक्रिय रहना बेहद जरूरी होता है। दिमाग, हमारे शरीर के अंगों में सबसे जरूरी और एक्टिव अंग है जो हमारे शरीर के अन्य अंगों को मूवमेंट करने के लिए एक्टिव बनाता है। अगर हमारा दिमाग कमजोर हो जाता है तो इसका कारण ब्रेन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी होती है। ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में दिमाग कमजोर हो जाता है समय रहते इलाज नहीं करने से पीड़ित को जानलेवा खतरा भी होता है। दरअसल इस बीमारी के पनपने का कारण दिमाग या उसके आसपास के सेल्स की असामान्य तरीके से वृद्धि होती है। कई बार ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है जो जानलेवा माना गया है।
आज हम ब्रेन ट्यूमर के लक्षण और कुछ अच्छी आदतों के बारे में चर्चा करेंगे जो आपके दिमाग को हमेशा तंदरूस्त बनाती है।
जानिए क्या होते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
अगर आपको यहां पर बताए जा रहे कोई भी लक्षण महसूस हो तो हो सकता है आप ब्रेन ट्यूमर के शिकार हो गए है, चलिए जानते हैं इसके बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
लगातार सिरदर्द होना
मतली और उल्टी
आंख से धुंधला दिखाई देना
चिड़चिड़ापन होना
वॉक करने में दिक्कत होना
दौरे आना
बोलने में कठिनाई
बैलेंस बनाने में दिक्कत होना
बार-बार चीजों को भूल जाना
दिमाग को एक्टिव बनाती हैं ये 5 आदतें
अगर आप अपने नियमित शेड्यूल में दिमाग को एक्टिव करने के लिए आप यहां बताई जा रही है कुछ आदतों को अपना सकते है।
दिमाग को हेल्दी बनाए रखेंगी ये अच्छी आदतें
1- पहली आदत आपकी यह होनी चाहिए कि, आप रोजाना बैलेंस्ड डाइट जरूर लें। इसके लिए आप अपनी डाइट में अखरोट और फ्लैक्स सीड्स को जरूर शामिल करें। इसमें Omega 3 Fats की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये दिमाग की नसों को हेल्दी बनाए रखते हैं। वहीं पर अनार और अमरूद को भी डाइट का हिस्सा बना सकते है।
2- आप अपने रूटीन में एक्सराइज को शामिल करें, वॉकिंग, योगा, साइकिलिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो पाता है। इससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
3- आप अगर अपनी नींद को भी पूरा करते हैं तो आपके दिमाग के लिए बेहतर है। अगर आप देर रात तक जगते हैं तो इससे आपका दिमाग भी एक्टिव रहता है। डॉक्टर भी सात से आठ घंटे नींद लेने की सलाह देते हैं। आप दिन में भी शॉर्ट नेप भी ले सकते है।
4-अगर आप तनाव लेते हैं या फिर अकेलेपन का शिकार हैं तो इससे आपके ब्रेन को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए कुछ एक्टिविटी करें जो आपके दिमाग को बेहतर बनाएं रखती है।
ये भी पढ़ें- आंखों की रोशनी बढ़ाने की खासियत रखते हैं ये 5 योगासन, जानिए कौन से हैं वो आसन और कैसे करें
5- दिमाग को सक्रिय भूमिका में रखते हुए आप दिमाग को हेल्दी बनाएं रख सकते है। इसके लिए आप छोटे-छोटे क्विज में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। आप किताबें पढ़ सकते हैं। पजल्स सॉल्व कर सकते हैं।
Adopt special good habits to avoid the risk of brain tumor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













