Constipation Relief: पेट की गंदगी को साफ कर देगा यह 1 नुस्खा; कब्ज होगा छूमंतर और चेहरे पर आएगा ग्लो

Home Remedies for Digestion: आजकल कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है जिसके पीछे गलत खानपान, कम पानी पीना और खराब लाइफस्टाइल बड़ी वजह हो सकती है।
Constipation Home Remedies
कब्ज से परेशान व्यक्ति (सौ. एआई)
Updated on

Constipation Home Remedies: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में असंतुलित खान-पान ने पाचन तंत्र को बिगाड़ दिया है। पेट में गैस, भारीपन और कब्ज अब आम समस्याएं बन चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक मामूली चीज इन सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है।

संतुलित आहार लेना ही काफी नहीं है बल्कि उसका सही तरीके से पचना भी अनिवार्य है। आयुर्वेद के अनुसार यदि भोजन ठीक से नहीं पचता तो वह पेट में सड़ने लगता है और टॉक्सिन्स पैदा करता है। यही कारण है कि अच्छे खान-पान के बावजूद कई लोग सुस्ती और कमजोरी महसूस करते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि खीरे में मौजूद तत्व पेट की पाचन अग्नि को बिना किसी दवा के ठीक कर सकते हैं। खीरा सिर्फ एक सलाद नहीं बल्कि औषधीय गुणों का खजाना है। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व आंतों को लुब्रिकेट करते हैं जिससे मल त्यागने में होने वाली कठिनाई खत्म होती है और कब्ज की समस्या जड़ से मिट जाती है।

सेवन का सही तरीका और समय

  • खीरे का अधिकतम लाभ उठाने के लिए इसके सेवन के समय और तरीके पर ध्यान देना जरूरी है।
  • दोपहर के भोजन के साथ एक कटोरी ताजा खीरे का सलाद सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • इसमें हल्का काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। काला नमक गैस दूर करता है और नींबू पाचन को तेज करता है।
  • कोशिश करें कि सफेद नमक का ज्यादा इस्तेमाल न करें। यदि खीरा फ्रिज में रखा है तो उसे सीधे न खाएं। सामान्य तापमान पर आने के बाद ही सेवन करें।

चेहरे और बालों के लिए ब्यूटी बूस्टर

खीरे का जादू केवल पेट तक सीमित नहीं है। शरीर में पानी की कमी को दूर कर यह आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है। गर्मियों के मौसम में खीरे का नियमित सेवन चेहरे की ड्राईनेस खत्म करता है और प्राकृतिक चमक लाता है। साथ ही इसमें मौजूद सिलिका बालों की मजबूती और चमक के लिए भी वरदान माना जाता है।

यदि आप हफ्ते में कम से कम 4 दिन अपने दोपहर के भोजन में खीरे को शामिल करते हैं तो आप न केवल पेट की समस्याओं से मुक्त रहेंगे बल्कि आपकी त्वचा और ऊर्जा के स्तर में भी क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com