- Hindi News »
- Health »
- When Does Turmeric Become Dangerous For Health Read Now And Know The Risks
हल्दी कब हो जाती है हेल्थ के लिए खतरनाक? तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
- Written By: सीमा कुमारी
Turmeric Side Effects :हल्दी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है। जानिए क्या- क्या समस्याएं भी हो सकती हैं।

ज्यादा हल्दी खाने के नुकसान(सौ.सोशल मीडिया)
Kidney Stones And Turmeric: भारतीय मसालों में हल्दी का एक अलग ही महत्व है। यही कारण है कि आपको हर घर की रसोई में हल्दी ज़रूर मिलेगी। हल्दी खाने का स्वाद और रंग रूप तो बढ़ाती ही है साथ ही यह कई तरह के रोगों से भी बचाव करती है।
ऐसे में प्राचीन काल से ही हल्दी को जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आयुर्वेद में हल्दी को शरीर के लिए वरदान माना गया है इसमें मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) शरीर में सूजन कम करने और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। लेकिन किसी भी चीज़ की तरह हल्दी का अत्यधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।
ऐसे में यहां एशियन हॉस्पिटल के किडनी ट्रांसप्लांट एंड मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर डॉ. रीतेश शर्मा का मानना है कि, सामान्य मात्रा में हल्दी खाना सही और सुरक्षित है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा या सप्लीमेंट्स के रूप में लेने पर समस्या हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Grey Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? पोषण से भरपूर ये 5 सुपरफूड्स बन सकते हैं मददगार
Jamai Shashti 2026: आम-लीची, मिठाइयां और तोहफे, ऐसे मनाया जाता है बंगाल का खास पर्व ‘जमाई षष्ठी’
Tulsi Water Benefits: तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ढेरों फायदे, यहां जानिए
Jamun Benefits: जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल? इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
ज्यादा हल्दी खाने से क्या हो सकते है नुकसान
-
किडनी स्टोन का खतरा
डॉ. रीतेश शर्मा के अनुसार, ज्यादा हल्दी खाने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में ऑक्सेलेट का स्तर बढ़ा सकता है। ऑक्सेलेट बढ़ने से किडनी स्टोन बनने का जोखिम बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से पथरी की समस्या है, उन्हें ज्यादा हल्दी खाने से बचना चाहिए।
-
किडनी पर दबाव
अत्यधिक मात्रा में सप्लीमेंट लेने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ सकता है।
-
पेट से जुड़ी समस्याएं
ज्यादा हल्दी खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। जैसे गैस, एसिडिटी या पेट में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान है तो हल्दी का सेवन कम मात्रा में ही करें।
यह भी पढ़ें-गेहूं की बजाय इस अनाज की रोटी है हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
-
कितनी मात्रा में खाना सुरक्षित है?
रोजमर्रा के खाने में डाली जाने वाली हल्दी आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है।
बिना डॉक्टर की सलाह के हाई-डोज सप्लीमेंट लेना ठीक नहीं।
यही है कि हल्दी फायदेमंद है, लेकिन संतुलित मात्रा में। अगर किसी को किडनी स्टोन, किडनी रोग या अन्य गंभीर समस्या है, तो नियमित रूप से अधिक मात्रा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
When does turmeric become dangerous for health read now and know the risks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Grey Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? पोषण से भरपूर ये 5 सुपरफूड्स बन सकते हैं मददगार
Jun 04, 2026 | 09:28 AMDelcy Rodriguez India Visit: डेल्सी रोड्रिगेज पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं, संबंधों और व्यापार पर होगी चर्चा
Jun 04, 2026 | 09:26 AMराहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से; अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद
Jun 04, 2026 | 09:26 AMविदर्भ संतरा किसानों के लिए खुशखबरी! नागपुर में बनेगा 4 करोड़ का आधुनिक प्रोसेसिंग सेंटर, सरकार ने दी मंजूरी
Jun 04, 2026 | 09:25 AMMaharashtra School Bus Fee Hike: नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल बस शुल्क में 15% बढ़ोतरी, अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ
Jun 04, 2026 | 09:21 AMइंदौर नायता मुंडला में देर रात हुआ भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, साथी घायल
Jun 04, 2026 | 09:20 AMभंडारा में महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी शिवसेना, पेट्रोल-गैस के दाम कम करने की मांग
Jun 04, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आस्था सिंह ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सेकुलरिज्म की पोल, देखे VIDEO
Jun 03, 2026 | 09:55 PM
पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM













