-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Falgun Amavasya Pitru Tarpan Prosperity Rituals
पितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
- Written By: सीमा कुमारी
Ancestor Worship: फाल्गुन अमावस्या पितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है। इस दिन सही विधि से तर्पण करने से परिवार में सुख और समृद्धि के योग बनते हैं।

फाल्गुन अमावस्या(सौ.सोशल मीडिया)
Falgun Amavasya: मंगलवार, 17 फरवरी को फाल्गुन महीने की फाल्गुन अमावस्या है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान कर देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही जप-तप और दान-पुण्य भी किया जाता है। इस दिन यानी अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण भी किया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि, फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर भगवान शिव की पूजा करने से साधक पर शिव-शक्ति की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पितरों की कृपा बरसती है।
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप भी पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा, जप-तप करने के बाद राशि हिसाब से इन चीजों का दान करें।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
बिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
अपनी राशि अनुसार करें किन चीजों दान
-
मेष राशि
मेष राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन गुड़ और मसूर दाल का दान करें।
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन चावल और आटा का दान करें।
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन हरी सब्जियों का दान करें।
-
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन चूड़ा, दही और चीनी का दान करें।
-
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन लाल रंग के कपड़े और गेहूं का दान करें।
-
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन हरे रंग के मौसमी फलों का दान करें।
-
तुला राशि
तुला राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन सफेद तिल और कपड़े का दान करें।
-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन मोटे अनाज का दान करें।
-
धनु राशि
धनु राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन केला, पपीता और गन्ना का दान करें।
-
मकर राशि
मकर राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूरतमंदों के मध्य खिचड़ी का वितरण करें।
-
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन चमड़े के जूते-चप्पल और कंबल का दान करें।
-
मीन राशि
मीन राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पीले रंग के कपड़े और बेसन का दान करें।
यह भी पढ़ें:–कल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
क्यों खास है फाल्गुन अमावस्या?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या के दिन पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं। फाल्गुन अमावस्या के दिन दान, स्नान और तर्पण करने से न केवल पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, बल्कि राहु-केतु जैसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं। इस दिन किया गया श्राद्ध और तर्पण पूर्वजों की आत्मा को तृप्त करता है, जिससे वे खुश होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
Falgun amavasya pitru tarpan prosperity rituals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














