- Hindi News »
- Health »
- What Are The Benefits Of Eating Raw Onions In Summe
गर्मी के मौसम में खाएं ये वाला प्याज, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ हैं कई लाजवाब फ़ायदे
गर्मी में कच्ची प्याज का सेवन करना बड़ा फायदेमंद होता है कच्ची प्याज में मौजूद पोषक तत्व शरीर को लू से बचाने के साथ ही हेल्दी रहने में भी मदद करते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स प्याज खाने के लिए हमेशा सलाह देते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

गर्मियों में कच्ची प्याज खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Onion Benefits: गर्मी के दिनों में कच्ची प्याज का सेवन करना बड़ा फायदेमंद होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स प्याज खाने के लिए हमेशा सलाह देते है। सल्फर युक्त प्याज में कई गुण हैं। जिसे कच्चा खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
कच्ची प्याज में मौजूद पोषक तत्व शरीर को लू से बचाने के साथ ही हेल्दी रहने में भी मदद करते हैं। कच्ची प्याज बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मददगार होती है। प्याज में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स इसे एक नैचुरल कूलेंट बनाते हैं।
खासकर, गर्मियों में कच्ची प्याज शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ लू से भी बचाता है। यही वजह है कि पुराने समय से ही भारतीय थालियों में कच्ची प्याज को सलाद के रूप में खास जगह दी जाती रही है। अब आइए जानते हैं कि गर्मियों में कच्ची प्याज खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Summer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
गर्मियों में कच्ची प्याज खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं जानिए
लू से बचाव
गर्मियों में लू लगना आम बात है, खासकर जब धूप में बाहर निकलना पड़े। कच्ची प्याज शरीर को अंदर से ठंडा रखती है और इसकी सल्फर युक्त परतें लू के असर को कम करने में सहायक होती हैं। रोजाना सलाद में प्याज शामिल करने से लू से बचाव होता है।
पाचन में फायदेमंद
कच्चे प्याज में फाइबर अधिक होता है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। फाइबर आंत्र नियमितता को बढ़ावा देने में मदद करता है और कब्ज, डायवर्टीकुलिटिस और अन्य पाचन विकारों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
इम्यूनिटी पावर बढ़ाती है
कच्ची प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं। खासकर गर्मियों में जब बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, प्याज का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
गर्मी के दिनों में कच्ची प्याज का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। प्याज में मौजूद गुण दिल को दुरुस्त रखने में मददगार है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कैंसर के खतरे को कम कर सकता है
कच्चे प्याज में ऑर्गनोसल्फर नामक एक यौगिक होता है, जो पेट और पेट के कैंसर सहित कई अन्य प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऑर्गनोसल्फर यौगिक कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है।
What are the benefits of eating raw onions in summe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 19, 2026 | 06:56 PMNEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMHoliday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














