फरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं

Faridabad Fire News : हरियाणा के फरीदाबाद में आज एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसके बाद जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 35 लोग झुलस गए। घायलों में 3 पुलिसकर्मी और 2 दमकल कर्मी शामिल हैं।
Blast in Faridabad factory, 35 people including policemen burnt
फैक्ट्री में लगी आग। इमेज-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Faridabad News : हरियाणा के फरीदाबाद अंतर्गत सेक्टर-24 स्थित कालका केमिकल फैक्ट्री में आज शाम अचानक भीषण आग लगी। कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता है, जिसके लिए सीएनसी मशीनें लगी हैं। शाम में कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी वहां रखे केमिकल ड्रम में धमाका हो गया।

इसके बाद कई ड्रम फटते चले गए। इससे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। फैक्ट्री के बाहर सड़क तक आग पहुंच गई। वहां खड़ीं कई गाड़ियां जल गईं। इससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बचाव में जुटी

कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे। कई कर्मचारी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 5 पुलिसकर्मी भी झुलस गए बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है। अब तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में 35 लोगों के झुलसी हालत में पहुंचने की सूचना है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत और बचाव कार्य करते हुए आग पर काबू पाया।

दमकल की 12 गाड़ियां बुलाई गईं

सूचना मिलते दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। आग भीषण थी, जो बाहर तक फैल गई थी। राहत बचाव कार्य में जुटे दो पुलिस कर्मी और तीन दमकल कर्मी भी झुलस गए। इसके बाद 10 गाड़ियां और बुला ली गईं। इसके बाद टीमों ने बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया।

खाली कराया गया आसपास का इलाका

आग बढ़ती जा रही थी। वहां रखे केमिकल भरे ड्रम के कारण यह हुआ। इन ड्रम्स में लगातार धमाके हो रहे थे। उनकी चपेट में आने फैक्ट्री के कर्मचारी झुलस गए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली कराया है। फरीदाबाद के चीफ मेडिकल ऑफिसर जयंत आहूजा ने बताया है कि अब तक 35 लोगों के जलने की सूचना मिली है। 12 लोग सरकारी अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने तमाम डॉक्टर को बुलाया था। बेड खाली करवाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com