Glowing Skin Tips: सिर्फ एक गिलास गर्म पानी और ये 3 चीजें, पेट होगा साफ और चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो!

Warm Water Benefits: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि शरीर को अंदर से साफ रखना भी जरूरी होता है। इसके लिए गर्म पानी में कुछ चीजें मिलाकर पी सकते हैं।
Glowing Skin Tips With Warm Water
गर्म पानी पीते हुए महिला (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Warm Lemon Water Benefits: आज के दौर में फिट रहना एक बड़ी चुनौती है लेकिन प्रकृति ने हमें ऐसी कई औषधियां दी हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के हमें सेहतमंद रख सकती हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अनुसार रोजाना सुबह गर्म पानी में पुदीना, नींबू और शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। यह ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का सबसे आसान और प्रभावी हिस्सा बन सकती है।

पाचन और स्किन के लिए क्यों है वरदान

इस खास ड्रिंक के तीनों चीजें शामिल हैं जो अपने आप में औषधीय गुणों की खान हैं। एनएचएम के मुताबिक यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट फूलने की समस्या को खत्म करता है।

पुदीना: यह पेट को शीतलता प्रदान करता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है।

नींबू: विटामिन सी का पावर हाउस है जो इम्युनिटी को बूस्ट करता है और शरीर से टॉक्सिन्स (जहरीले पदार्थों) को बाहर निकालने में मदद करता है।

शहद: यह प्राकृतिक मिठास के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो गले की खराश और खांसी में भी रामबाण है।

डिटॉक्स वाटर (सौ. फ्रीपिक)
डिटॉक्स वाटर (सौ. फ्रीपिक)

हेल्दी ड्रिंक के बेमिसाल फायदे

सुबह के समय इस हेल्दी ड्रिंक को पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं। यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देना का भी काम करता है। इसे गुनगुने पानी में पीने से कई फायदे मिलते हैं।

बेहतर पाचन और कब्ज से राहत

पुदीना और नींबू पाचन क्रिया को तेज करते हैं जिससे कब्ज और अपच जैसी पुरानी समस्याएं दूर होती हैं।

ग्लोइंग स्किन

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स खून को साफ करते हैं जिससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा चमकदार बनती है।

वजन और मेटाबॉलिज्म

यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर वजन कंट्रोल करने में मदद करती है।

एनर्जी बूस्टर

शहद शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है जिससे आपके दिन की शुरुआत ताजगी के साथ होती है।

बनाने की आसान विधि

  • एक गिलास गुनगुना पानी लें।
  • इसमें आधा नींबू निचोड़ें।
  • 7 से 10 ताजी पुदीने की पत्तियों को मसलकर डालें (ताकि उनका रस निकल सके)।
  • अपनी पसंद के अनुसार 1 या 2 चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स करें और सुबह खाली पेट धीरे-धीरे (घूंट-घूंट कर) पिएं।

अगर आप महंगी दवाओं के बजाय प्राकृतिक तरीके से खुद को फिट रखना चाहते हैं तो यह ड्रिंक आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखती है बल्कि रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाती है। हालांकि यह एक प्राकृतिक ड्रिंक है लेकिन डायबिटीज या गंभीर एसिडिटी वाले मरीजों को इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com