- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mmrda 48072 Crore Budget Mumbai Infra Mumbai 3 Development Plan
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
MMRDA Budget 2026: एमएमआरडीए ने 48,072 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश करते हुए 87 प्रतिशत राशि इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो विस्तार और मुंबई 3.0 विकास परियोजनाओं पर खर्च करने की घोषणा की है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

MMRDA budget 2026, Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai 3.0 Development: मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने वर्ष 2017-18 के बाद पहली बार सरप्लस बजट पेश किया है। सोमवार को 48,072.57 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्तीय मजबूती और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देने पर जोर दिया गया। इस बजट की 87 प्रतिशत राशि विभिन्न विकास परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। पिछले तीन वर्षों के वित्तीय अनुशासन और सतत प्रयासों के कारण वर्ष 2024-25 में 7,468 करोड़ रुपये के घाटे वाले बजट को चालू वित्तीय वर्ष में अधिशेष (सरप्लस) में बदलने का लक्ष्य रखा गया है।
17 लाख रुपये का सरप्लस अनुमानित
48,072.57 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 48,072.40 करोड़ रुपये के प्रस्तावित व्यय के साथ 17 लाख रुपये के सरप्लस का अनुमान है। यह अधिशेष भूमि के बेहतर उपयोग, अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड (यूटीएफ) की मजबूती, परियोजना-आधारित राजस्व में वृद्धि, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और वित्तीय संस्थाओं से जुटाई गई पूंजी का परिणाम बताया गया है।
विकास परियोजनाओं के लिए 42 हजार करोड़
कुल 42,026.14 करोड़ रुपये (87.42%) विकास योजनाओं और परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट 2025-26 के संशोधित अनुमान 30,316.18 करोड़ रुपये की तुलना में 58.57% अधिक है, जबकि प्रस्तावित व्यय पिछले वर्ष के 31,313.13 करोड़ रुपये से 53.52% ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत के निधन के दिन स्कूलों को अल्पसंख्यक दर्जा, चौतरफा विरोध पर सीएम देवेंद्र ने लगाई रोक
नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
एमएमआरडीए के अध्यक्ष एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में एमडी डॉ. संजय मुखर्जी ने बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे 2017-18 के बाद पहला सरप्लस बजट बताते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा।
एमएमआर बनेगा ग्रोथ हब
एकनाथ शिंदे ने कहा कि बजट का 87 प्रतिशत हिस्सा परियोजनाओं के लिए निर्धारित होने से पूरे एमएमआर क्षेत्र को ग्रोथ हब बनाने में मदद मिलेगी। डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि यह बजट वित्तीय अनुशासन और संतुलित पूंजी प्रबंधन का परिणाम है।
प्रमुख आवंटन (संक्षेप में)
सुरंग और कनेक्टिविटी परियोजनाएं
- ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव भूमिगत सुरंग: 1,250 करोड़
- ठाणे-बोरीवली भूमिगत सुरंग: 3,029.51 करोड़
- मुंबई इंटीग्रेटेड टनल (BWSL-BKC-HSR-T2): 1,189 करोड़
- कुल आवंटन: 5,543.51 करोड़ रुपये
सड़क कॉरिडोर और मल्टी-रिंग रोड
एमटीएचएल लिंक, ठाणे कोस्टल रोड, वर्ली-शिवड़ी एलिवेटेड कॉरिडोर, मुंबई-वधावन एक्सप्रेसवे कॉरिडोर, ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार सहित कई परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुंबई 3.0 को रफ्तार
- केएससी न्यू टाउन: 4,000 करोड़
- रायगढ़ पेन ग्रोथ सेंटर: 500 करोड़
- खारबाव इंटीग्रेटेड बिजनेस पार्क: 100 करोड़
एकीकृत मेट्रो नेटवर्क
एमएमआर क्षेत्र में मेट्रो विस्तार के लिए कुल 13,838.88 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें मेट्रो लाइन 2ए, 2बी, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13 और 14 शामिल हैं।
सोशल और शहरी इंफ्रा
झुग्गी पुनर्विकास, रेंटल हाउसिंग, जल आपूर्ति योजनाएं, ग्रीन एमएमआर, इंदु मिल स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक और बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक के लिए भी बजट आवंटित किया गया है।
आय के स्रोत
- भूमि बिक्री: 11,177.95 करोड़
- अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड: 6,368.42 करोड़
- कर्ज: 23,711.16 करोड़
- राज्य अधीन ऋण: 3,520 करोड़
- सरकारी अनुदान व टीडीआर: 1,189.14 करोड़
- अन्य स्रोत (ग्राउंड रेंट, ब्याज आदि): 1,664.19 करोड़ रुपये
Mmrda 48072 crore budget mumbai infra mumbai 3 development plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शादी से पहले शारीरिक संबंध पर ‘सुप्रीम’ चेतावनी, केस करने वाली महिला को दिखाया आईना, जानिए SC ने क्या कहा?
Feb 16, 2026 | 09:15 PMAI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
Feb 16, 2026 | 09:10 PMहल्दी कब हो जाती है हेल्थ के लिए खतरनाक? तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Feb 16, 2026 | 09:09 PMदिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
Feb 16, 2026 | 09:09 PMअमित शाह ने दिल्ली से दिया बड़ा संदेश….नक्सलवाद और घुसपैठ को लेकर सरकारी की योजनाएं बताईं
Feb 16, 2026 | 09:06 PMअजीत के निधन के दिन स्कूलों को अल्पसंख्यक दर्जा, चौतरफा विरोध पर सीएम देवेंद्र ने लगाई रोक
Feb 16, 2026 | 09:05 PMचीन का बड़ा फैसला, ब्रिटेन और कनाडा समेत 79 देशों को वीजा-फ्री एंट्री; जानें 30 दिनों के प्रवास का नया नियम
Feb 16, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













