- Hindi News »
- Health »
- Ardhachakrasana Yoga Benefits Weight Loss Breathing Problems Know How To Do
Ardhachakrasana: बढ़ता वजन और सांस की तकलीफ होगी दूर! बस इस तरह 2 मिनट करें ये योगासन
Ardhachakrasana Benefits: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और कम शारीरिक गतिविधि के कारण वजन बढ़ना और सांस फूलने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योग एक आसान और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

अर्धचक्रासन करते हुए (सौ. फ्रीपिक)
Health Tips: खराब जीवनशैली और घंटों कुर्सी पर बैठने की आदत ने आज हर दूसरे व्यक्ति को कमर दर्द और मोटापे का शिकार बना दिया है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा (MDNIY) के विशेषज्ञों के अनुसार अर्धचक्रासन एक ऐसा सरल योगासन है जो न केवल वजन घटाता है बल्कि सांस के मरीजों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है।
योग की दुनिया में अर्धचक्रासन जिसे हाफ व्हील पोज भी कहा जाता है शुरुआती स्तर के लोगों के लिए सबसे प्रभावी आसनों में से एक है। यदि आप जिम जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो घर पर किया गया यह छोटा सा अभ्यास आपकी सेहत बदल सकता है।
कैसे करें अर्धचक्रासन
- सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच कंधों जितनी दूरी रखें।
- अपने दोनों हाथों को कमर के पीछे (हिप्स के ऊपर) रखें।
- गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे सिर और गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं।
- अब शरीर के ऊपरी हिस्से को कमर से पीछे की तरफ मोड़ें।
- इस स्थिति में 10 से 30 सेकंड तक सामान्य सांस लें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसे 3 से 5 बार दोहराना पर्याप्त है।
अर्धचक्रासन (सौ. फ्रीपिक)
सम्बंधित ख़बरें
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
इस योगासन को करने से शरीर लचीला बनता है और कई सारी समस्या दूर रहती हैं। इसे आप नियमित रुप से रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे करने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं।
फेफड़ों की क्षमता
यह छाती को फैलाता है जिससे फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। यह अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
वजन और चर्बी पर नियंत्रण
इस योगासन के नियमित अभ्यास से ऊपरी पीठ और पेट के आसपास की अतिरिक्त चर्बी घटने लगती है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी 5 मिनट में हो जाते हैं Distract? जानें फोकस टाइम कमजोर होने के पीछे की असली वजह
रीढ़ की मजबूती
यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है जिससे पीठ दर्द, सर्वाइकल और कंधों की जकड़न से राहत मिलती है।
मानसिक शांति
यह आसन तनाव और चिंता को कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है।
ग्रंथियों का स्वास्थ्य
इससे थायराइड और पिट्यूटरी ग्रंथियां सक्रिय रहती हैं जिससे हार्मोनल संतुलन बना रहता है।
सावधानियां
यदि आपको गंभीर माइग्रेन, हाई ब्लड प्रेशर या चक्कर आने की समस्या है तो इसे न करें। इसके अलावा, स्लिप डिस्क, हालिया सर्जरी या गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टरी सलाह के इस आसन का अभ्यास वर्जित है। स्वस्थ रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स से बेहतर है कि आप अपनी दिनचर्या में अर्धचक्रासन जैसे योग को शामिल करें। मात्र 10 दिनों के नियमित अभ्यास से आप अपने शरीर की ऊर्जा और लचीलेपन में बड़ा बदलाव महसूस करेंगे।
Ardhachakrasana yoga benefits weight loss breathing problems know how to do
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चालान से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी, एक बटन से बदलती नंबर प्लेट
Apr 15, 2026 | 05:43 AMअब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













