- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- India First Ai Living Lab Maharashtra Ratan Tata Skill University Launch
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
AI Living Lab Maharashtra: महाराष्ट्र में देश की पहली एआई लिविंग लैब की शुरुआत की गई है, जो जर्मनी के सहयोग से स्वदेशी उद्योगों, लघु उद्यमों और तकनीकी नवाचार को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

indigenous industry technology (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: उद्योग समूहों और लघु उद्योगों के लिए लाभकारी देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ महाराष्ट्र में शुरू की गई है। राज्य के कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा और जर्मनी की संसदीय राज्य मंत्री डॉ. बार्बेल कॉफ्लर की उपस्थिति में महाराष्ट्र राज्य रतन टाटा कौशल्य विश्वविद्यालय के मुख्यालय में इस लैब का उद्घाटन किया गया। यह जर्मनी के सहयोग से शुरू किया गया विश्वविद्यालय का एक अभिनव उपक्रम है।
मंत्री लोढ़ा ने कहा कि प्राचीन भारत में उद्योगों में उन्नत तकनीक के उपयोग के अनेक उदाहरण मिलते हैं। छोटे उद्योगों के बल पर ही भारत एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में विश्व व्यापार करता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी की अवधारणा को मजबूत करते हुए कोरोना संकट के दौरान 75 से अधिक देशों को स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक मैत्री की भूमिका निभाई।
भारत वैश्विक स्तर पर और मजबूत
अब आधुनिक तकनीक को भारत में लाकर स्वदेशी उद्योगों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। जर्मनी के सहयोग से शुरू हो रहा ‘एआई लिविंग लैब’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी उद्योगों को तकनीक का साथ मिलने से भारत निश्चित रूप से वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
रियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से मिलेंगे 50 लाख रोजगार, डॉ. हीरानंदानी ने कहा, देश में स्किल्ड वर्कर की कमी
मध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
कृत्रिम बुद्धिमत्ता से औद्योगिक क्रांति
जर्मनी की संसदीय राज्य मंत्री डॉ. कॉफ्लर ने कहा कि मानवता के भविष्य को आकार देने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके सही उपयोग से विज्ञान की जटिल समस्याओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान संभव होगा। वहीं राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एआई एक औद्योगिक क्रांति के समान है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की संरचना और कार्यप्रणाली में मूलभूत बदलाव ला रही है।
ये भी पढ़े: बंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
उद्योगों को मिलेगा व्यावहारिक समाधान
कुलपति डॉ. अपूर्वा पालकर ने बताया कि यह उपक्रम उद्योग, विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र सरकार को एक मंच पर लाकर वास्तविक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने का काम करेगा। जर्मनी की पांच कंपनियां इस लैब को सहयोग देंगी। महाराष्ट्र की एक्युरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स लिमिटेड, लाइटेक्स इलेक्ट्रिकल, अश्विनी मैग्नेट्स और पीएमटी मशीन ने विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है।
India first ai living lab maharashtra ratan tata skill university launch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से मिलेंगे 50 लाख रोजगार, डॉ. हीरानंदानी ने कहा, देश में स्किल्ड वर्कर की कमी
May 05, 2026 | 10:07 PMपैंटालून्स में भी धार्मिक पाबंदी…जबलपुर में कलावा-टिका पर रोक से भड़के हिंदू संगठन; जमकर किया विरोध
May 05, 2026 | 10:06 PMमध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
May 05, 2026 | 09:59 PMWalking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
May 05, 2026 | 09:54 PMजबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
May 05, 2026 | 09:49 PMमहाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
May 05, 2026 | 09:49 PMHanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
May 05, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM












