- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Fake Identity Love Trap Rape And Blackmail Forced Prostitution Survivor Reveals Horror
कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Lucknow Crime News: लखनऊ में हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ रेप करने और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। आरोपी कमरू जमाल के खिलाफ गोमती नगर थाने में केस दर्ज हुआ है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ रेप करने और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। आरोपी कमरू जमाल के खिलाफ गोमती नगर थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। कमरू जमाल पर आरोप है कि उसने राहुल बनकर हिंदू लड़कियों का शोषण किया और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया।
यह केस दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराया है। कमरू जमाल के साथ उसके दोस्तों समेत छह और लोग इस केस में शामिल हैं। युवती का आरोप है कि पांच साल पहले जब वह नाबालिग थी तो कमरू ने उसे नौकरी का झांसा देकर एक कैफे में रेप किया और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उसने युवती को बंधक बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेल दिया।
पुलिस ने सुनाई खौफना दास्तान
इंस्पेक्टर गोमती नगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली है और 2021 में वह नाबालिग थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात बिहार के किशनगंज के रहने वाले कमरू जमाल उर्फ जावेद से हुई। उसने उसे नौकरी का लालच दिया और लखनऊ ले आया।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
युगांडा के नर्सरी स्कूल में कत्लेआम, अभिभावक बनकर घुसे हमलावर ने 4 मासूमों को चाकू से गोदा; मचा हड़कंप
अमरावती: सातुर्णा MIDC के फ्लैट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 हिरासत में
रेप करके बनाया अश्लील वीडियो
कमरू के बुलाने पर वह गोमतीनगर में उसके ब्राउन गर्ल कैफे गई। उसने उसकी कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे पिला दी। जब वह बेहोश हो गई तो उसने उसके साथ रेप किया और एक अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया। फिर उसने उसे अपने साथियों, जफर हयात इदरीशी, कमर हयात, आमिर और तीन अन्य को सौंप दिया, जिन्होंने भी उसका शोषण किया।
देह व्यापार के दलदल में धकेला
फिर उसे अयोध्या रोड स्थित चिनहट में एक स्पा और मसाज सेंटर में भेज दिया गया, जहां उसने उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। उसने उसे कुछ दिनों के लिए राजस्थान के अजमेर और दूसरे राज्यों में भी रखा। एक दिन जब उसे मौका मिला तो वह भागकर दिल्ली चली गई। जब उसे कमरू जमाल और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के बारे में पता चला तो वह लखनऊ आ गई। यहां NGO संचालक शिशिर चतुर्वेदी से मिली।
यह भी पढ़ें: कलाई पर कलावा…प्राइवेट वीडियो और 300 शिकार, UP के सबसे बड़े ‘लव जिहाद’ रैकेट का राजफाश, पढ़िए खौफनाक दास्तान
इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पहले ही दो केस दर्ज हो चुके हैं, जिसमें रेप और धमकी शामिल है।
Fake identity love trap rape and blackmail forced prostitution survivor reveals horror
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM












