
आइब्रो से बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती (सौ.सोशल मीडिया)
Diet For Eyebrow Growth: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई चीजें मायने रखती है जिसमें ही आंखों के लिए हम कई तरीके अपना सकते है। आंखों की खूबसूरती के साथ हम आइब्रो और पलकों की सुंदरता पर भी ध्यान रखते है। हर किसी के लिए घनी आइब्रो होना चेहरे पर चार चांद लगाने का काम करती है। कहते है कि, जब भौहें ठीक तरह से बनी होती हैं, तो चेहरा अपने आप आकर्षक लगने लगता है।
यहां पर घनी आइब्रो के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लिया जाता है। लेकिन अगर आप अपने खानपान में ही पोषण को शामिल करते है तो, आइब्रो को आकर्षक और घनी बना सकते है।
कहते है कि, यहां पर आयुर्वेद में कई कारणों से आइब्रो को नुकसान पहुंचता है। यहां पर आयुर्वेद की मानें तो, भौहों के पतले होने की कई वजहें हो सकती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर के ऊतक और प्रणालियां स्वाभाविक रूप से कमजोर होने लगती हैं, जिससे बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, हार्मोन में बदलाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा तनाव और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी आइब्रो के झड़ने या पतली होने का कारण बन सकती हैं। विज्ञान भी मानता है कि जब बालों की जड़ों तक सही पोषण नहीं पहुंचता, तो उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है और बाल पतले दिखने लगते हैं।
आप नारियल तेल का इस्तेमाल करते हुए भौहों को पोषण दे सकते है यहां पर यह जरूरी और प्रभावी तरीका है जो काम आता है।
1- आयुर्वेद में नारियल तेल को भौहों के लिए एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय माना गया है। नारियल तेल को आयुर्वेद में केश वर्धक यानी बालों की वृद्धि बढ़ाने वाला बताया गया है। यह तेल ठंडा होता है, जो त्वचा के ज्वलन को शांत करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। जब नारियल तेल आइब्रो पर लगाया जाता है, तो यह धीरे-धीरे त्वचा के अंदर समाकर बालों की जड़ों तक पहुंचता है। वहां यह सूखी और कमजोर जड़ों को नमी देता है, जिससे नई ग्रोथ के लिए सही माहौल बनता है।
2- विज्ञान की मानें तो, नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों के रोमछिद्रों को पोषण देते हैं। ये फैटी एसिड बालों की जड़ों में जाकर उन्हें टूटने से बचाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, नारियल तेल में पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा और बालों की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। जब आइब्रो की त्वचा स्वस्थ रहती है, तो वहां नए बाल उगने की संभावना भी बढ़ जाती है।
3- नारियल तेल का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह आइब्रो की त्वचा में रक्त संचार को बेहतर करता है। जब भौहों की त्वचा में हल्की गर्माहट महसूस होती है, तो वहां खून का प्रवाह बढ़ जाता है। बेहतर रक्त संचार से बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है।
4- इसके साथ ही, नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। यह आइब्रो की त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। कई बार त्वचा में हल्की खुजली, रूखापन या इंफेक्शन होने से भी बाल झड़ने लगते हैं। नारियल तेल इन समस्याओं को कम करके त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखता है, जिससे आइब्रो की ग्रोथ बिना रुकावट आगे बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- लाल या नारंगी: जिस गाजर को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वही है असली सुपरफूड, जान लें ये बड़े अंतर
5- अगर नारियल तेल के साथ आयुर्वेद में बताई गई मेथी जैसी प्राकृतिक चीजों को जोड़ा जाए, तो इसका असर और बेहतर हो सकता है। मेथी में प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों को अतिरिक्त ताकत देते हैं।
आईएएनएस के अनुसार






