-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make This Perfect And Delicious Dessert For New Years Without An Oven
नए साल पर नो झंझट! बिना ओवन के नए साल पर बनाएं ये परफेक्ट और टेस्टी डेजर्ट
Quick Dessert Recipes Hindi: नए साल के मौके पर सेलिब्रेशन के साथ मीठा हो जाए तो हर किसी का दिन बन जाता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 डेजर्ट के बारे में बता रहे है जो इस दिन को खास बनाने का काम करते है।
- Written By: दीपिका पाल

New Year Dessert Recipes: नया साल आने में एक या दो दिन शेष रह गए है जहां पर हर कोई नई तारीख, नए साल के साथ दिन को खास बनाना चाहते है। नए साल के मौके पर सेलिब्रेशन के साथ मीठा हो जाए तो हर किसी का दिन बन जाता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 डेजर्ट के बारे में बता रहे है जो इस दिन को खास बनाने का काम करते है।

फ्रूट कस्टर्ड : नए साल के मौके पर आप इस खास डिश को बना सकते है जहां पर आप फूड कस्टर्ड को खास तरीके से बना सकते है। इसके लिए आप अलग-अलग ट्रॉपिकल फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काट लें और दूध को गर्म करके उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं. गैस बंद करके इसमें कटे हुए फल डालें।कुछ देर सेट होने के लिए फ्रिज में रखें और एंजॉय करें।
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश

अरेबियन पुडिंग: नए साल के मौके पर आप इस खास तरह की डिश को बना सकते है। इसके लिए आप दूध को उबालें, चीनी एड करें और फिर थोड़ा सा गर्म दूध लेकर उसमें कस्टर्ड पाउडर घोलें. इसे उबलते दूध में एड करके कुछ मिनट पकाएंगे तो ये गाढ़ा हो जाएगा।अब ब्रेड के किनारे काट दें और सारी ब्रेड्स को बेलन से पतला कर लें।सारी ब्रेड पर चम्मच से गाढ़ा दूध फैलाएं. इसके बाद बादाम, काजू, पिस्ता को क्रश करके इसपर फैला दें और ऊपर से गरमा गरम दूध डाल दें. आप ब्रेड की लेयरिंग कर सकते हैं या फिर रोल बना सकते हैं।

मखाना खीर: नए साल के मौके पर आप खाने में मखाना खीर डिश बना सकते है। इस डिश को बनाना बेहद आसान है वहीं पर स्वाद में यह बेहद खास लगती है। इसे बनाने के लिए वैसे तो मखाने जल्दी पक जाते हैं. इसमें मखाने को रोस्ट करना है, थोड़े से अलग निकाल दें और बाकी के ग्राइंड कर लें। इसे दूध में डालकर पकाएं. इसके बाद ऊपर से चीनी, इलायची पाउडर, बचे हुए साबुत मखाना के साथ ही बाकी के नट्स और ड्राई फ्रूट डालें।

नवाबी सेवई: नए साल के मौके पर आप इस खास तरह की डिश को बना सकते है। यह स्वाद में बेहतर होती है तो वहीं पर इसे बनाना भी उतना आसान है। देसी घी में सेवई को रोस्ट कर लें. फिर इसमें शुगर पाउडर और मिल्क पाउडर डालकर कुछ देर मिलाएं. एक कंटेनर में इसकी लेयर बिछाएं. इसे प्रेस करके समतल कर लें. इसके बाद थोड़े से दूध में कॉर्न फ्लोर एड करें. कस्टर्ड पाउडर डालें और इसे उबलते दूध में एड कर दें. कुछ ही देर में ये गाढ़ा हो जाएगा, जिसके बाद मिल्क पाउडर और चीनी डालें. इसे सेवई की लेयर पर बिछाएं फिर से सेवई की एक और लेयर बिछा दें।

शाही टुकड़ा: नए साल के मौके पर आप इस खास तरह की डिश को बना सकते है। इसे आप नए साल के सेलिब्रेशन में बना सकते है। इसके लिए आप ब्रेड के किनारे हटाकर तिकोने काट लें और इसे ऑयल या फिर देसी घी में क्रंची होने तक फ्राई करें। दूध को गर्म करने के बाद उसमें कस्टर्ड पाउडर एड करके गाढ़ा होने तक पकाएं।फिर इलायची, क्रश किए हुए नट्स डालें,एक प्लेट में सारी ब्रेड सीक्वेंस में लगाकर तैयार मिल्क को ऊपर से एड करें और ड्राई रोज पेटल्स से गार्निश करें।
Make this perfect and delicious dessert for new years without an oven
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM


















