- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Sand Ghat Auction Revenue 3 64 Crore 16 Ghats
घाटों की नीलामी से 3.64 करोड़ रुपए का राजस्व, 16 रेत घाटों से होगा 50 हजार ब्रास रेत का उत्खनन
Akola Mining Department: अकोला जिले में रेत घाटों की नीलामी से 3.64 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जहां 16 घाटों से 50 हजार ब्रास से अधिक रेत का उत्खनन किया जाएगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

Akola Mining Department:अकोला जिले में रेत घाट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Sand Policy: खनिकर्म विभाग के बार-बार प्रयासों के बाद अकोला जिले के 38 रेत घाटों में से 16 घाटों की नीलामी पूरी हो सकी है। इस नीलामी प्रक्रिया से जिला प्रशासन को कुल 3 करोड़ 64 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2024 से जून 2025 तक एक भी रेत घाट की नीलामी नहीं हो पाई थी।
दो वर्ष पूर्व डिपो प्रणाली के तहत ठेकेदारों को रेत घाट ‘ना-नफा, ना-तोटा’ के आधार पर वितरित किए गए थे, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। इसके बाद सितंबर से नवंबर के बीच खनिकर्म विभाग ने पर्यावरण विभाग की अनुमति लेकर नई रेत नीति के अनुसार नीलामी प्रक्रिया शुरू की।
अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिला
हालांकि, पांच बार निविदाएं आमंत्रित करने के बावजूद अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिला। नवंबर में तीन बार और दिसंबर में दो बार निविदाएं मंगवाने के बाद अंततः केवल 16 घाटों की नीलामी संभव हो सकी। इन घाटों से कुल 50,472 ब्रास प्राकृतिक रेत का उत्खनन किया जाएगा। इससे जिले के नागरिकों को वैध और सुलभ रेत उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर
नासिक मनपा में 300 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, महासभा में विरोध के बावजूद भर्ती प्रक्रिया जारी
उल्हासनगर मनपा: जनप्रतिनिधियों की पहली आमसभा में पानी की किल्लत को लेकर हंगामा, एमआईडीसी के बकाया बिल पर चर्चा
वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ तपोवन में उपवास, पर्यावरण प्रेमियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
छठी बार निविदा प्रक्रिया शुरू
वर्तमान में शेष 22 रेत घाटों की नीलामी लंबित है। अब छठी बार निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है और 29 दिसंबर तक निविदाएं स्वीकार की जाएंगी। रेत माफिया की संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला, उपविभाग और तहसील स्तर पर विशेष पथकों का गठन किया गया है।
नीलामी हुए घाट और प्राप्त राशि
- बालापुर तहसील:
लोहारा-1 घाट- 14 लाख
हाता घाट- 20.50 लाख
काझीखेड़े घाट- 19.60 लाख - अकोट तहसील:
पिलकवाडी घाट- 13.93 लाख
केलीवेली घाट- 13.59 लाख - मुर्तिजापुर तहसील:
कोलसरा-2 घाट- 24.98 लाख
दापुरा (2 घाट)- 25.61 लाख
खापरवाडा घाट- 20.97 लाख
लाखपुरी (2 घाट)- 11.74 लाख
वीरवाडा घाट- 16.20 लाख
ये भी पढ़े: अकोला मनपा चुनाव का काउंटडाउन शुरू, उम्मीदवारों के पास प्रचार के लिए केवल 11 दिन बचे
अकोला तहसील:
कट्यार घाट- 22.52 लाख
तेल्हारा तहसील:
बाभुलगांव घाट- 10.79 लाख
तलेगांव पातुर्डा घाट:
20.10 लाख
इनमें से सर्वाधिक बोली वाले तीन घाटों की नीलामी कुल 36.4 लाख रुपये में हुई, जिससे 92.9 लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।
Akola sand ghat auction revenue 3 64 crore 16 ghats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत के बाद अलग अंदाज में दिखे राज कुंद्रा, नई लग्जरी कार में शिल्पा संग VIDEO वायरल
Feb 21, 2026 | 09:15 PMवर्धा: श्री चन्द्रप्रभ स्वामी मंदिर की 125वीं वर्षगांठ संपन्न; पालकमंत्री ने किया ध्वजारोहण
Feb 21, 2026 | 09:10 PMढलती उम्र के साथ ढीली पड़ती त्वचा में ऐसे लाएं कसाव, फाइन लाइन्स पर भी होगा कंट्रोल
Feb 21, 2026 | 09:08 PMजब तक मैं धर्माचार्य हूं…UGC पर राभद्राचार्य का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ गया नया घमासान; देखें- VIDEO
Feb 21, 2026 | 09:06 PMकुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर
Feb 21, 2026 | 09:03 PMझारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: नक्सलियों की कायराना करतूत, कोबरा के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
Feb 21, 2026 | 09:03 PMBCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
Feb 21, 2026 | 08:59 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM













