- Hindi News »
- Health »
- Turmeric Benefits For Face In Winter Natural Hydra Facial
सिर्फ मसाला नहीं है हल्दी, सर्दियों में चेहरे के लिए करती है हाइड्रा फेशियल जैसा काम
- Written By: प्रीति शर्मा
Turmeric Benefits for Face: हल्दी सिर्फ किचन का मसाला नहीं है बल्कि सर्दियों में यह नेचुरल हाइड्रा फेशियल की तरह काम करता है जो ड्राई स्किन की समस्या को दूर कर चेहरे की नमी वापस लाता है।

हल्दी का लेप (सौ. फ्रीपिक)
Ayurvedic Turmeric Facial: किचन में इस्तेमाल होने वाला मसाला हल्दी सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करती है बल्कि आयुर्वेद के अनुसार इसका इस्तेमाल सर्दियों में शरीर को रोगों से दूर रखने के लिए किया जाता है। हल्दी संक्रमण और रोगों से बचाने में मदद करती है।
हल्दी सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि यह स्किन के लिए हाइड्रा फेशियल का काम करती है। शरीर के अंदर जाकर यह रक्त को शुद्ध रखती है और त्वचा को गहराई से जाकर रिपेयर करती है। इसके इस्तेमाल से सूजन, रूखापन और बैक्टीरियल प्रभाव को खत्म किया जा सकता है।
आयुर्वेद में हल्दी को हरिद्रा कहते हैं जिसका इस्तेमाल कफ और पित्त को संतुलित करती है और इसका सेवन शरीर को अंदर से रोग मुक्त बनाता है। हल्दी घाव को तेजी से भरने में मदद भी करती है लेकिन आज हम हल्दी के कुछ आयुर्वेदिक लेप के बारे में बताएंगे जो सर्दियों में चेहरे को शुष्क होने से बचाएंगे और त्वचा की चमक वापस लाने में मदद भी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Work life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल
World Brain Tumor Day: बार-बार सिरदर्द, उल्टी और कमजोरी को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर के संकेत
क्या है Monk Fruit? जीरो कैलोरी वाला यह स्वीटनर डायबिटीज मरीजों के लिए माना जाता है बेहतर विकल्प
Delay In Periods: पीरियड्स में देरी से हैं परेशान? आजमाएं पार्सले काढ़ा, महिलाओं की सेहत के लिए है फायदेमंद
हल्दी का उबटन लगाना
उबटन बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी, बेसन, दही, चंदन और सरसों के तेल का मिश्रण तैयार करें और चेहरे को साफ कर लगाएं। ये चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेगा और त्वचा के मृत कोशिकाओं को हटाकर दाग-धब्बों को कम करेगा। लेप के सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें और फिर नमी के लिए मॉइश्चराइजर लगा लें।
हल्दी और दूध का लेप
दूध की जगह घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये लेप खुजली और ड्राई स्किन को रिपेयर करने में मदद करेगा और दूध त्वचा की नमी बनाए रखेगा। अगर त्वचा पर ज्यादा रूखापन है तो हफ्ते में तीन बार इसे लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- सेहत के लिए अमृत है बासी रोटी, पाचन से लेकर वजन तक में देती है बड़ा फायदा
हल्दी और नीम के पत्तों का लेप
बाजार में नीम के पत्तों का पाउडर आसानी से मिल जाता है। ये लेप चेहरे पर निकले मुंहासे और घाव को भरने में मदद करेगा। हल्दी और नीम दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घाव को भरने और संक्रमण को फैलने से रोकते हैं।
हल्दी और चावल के मांड का लेप
ये लेप चेहरे को कोमल बनाकर त्वचा को अंदर से साफ करेगा। कोरियन ट्रीटमेंट में भी चावल के पानी और मांड का इस्तेमाल होता है जबकि आयुर्वेद में मांड को पहले ही औषधि माना है। ये लेप चेहरे में कसावट लाने का काम करेगा और त्वचा की चमक कई गुना बढ़ जाएगी।
हल्दी को चेहरे पर इस तरह इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग बनती है और अंदर से साफ होती है। इस तरह आप भी चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Turmeric benefits for face in winter natural hydra facial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भामरागढ़ में पुलिया निर्माण पर विवाद, व्यापारियों ने अनियमितता की जांच की मांग उठाई
Jun 08, 2026 | 01:29 PMफिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Jun 08, 2026 | 01:29 PMराज्यसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने दी संपत्ति की जानकारी, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं है दर्ज
Jun 08, 2026 | 01:27 PMWork life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल
Jun 08, 2026 | 01:24 PMवंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
Jun 08, 2026 | 01:23 PMRajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
Jun 08, 2026 | 01:11 PMनागपुर: सिंदी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकला युवक; RPF ने किया काबू
Jun 08, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM













