- Hindi News »
- Health »
- Thyroid Myths Iodine Selenium Zinc Ayurveda
क्या सिर्फ आयोडीन युक्त नमक ही थायराइड का है तोड़, जानिए इन मिथकों और उपाय के बारे में
- Written By: दीपिका पाल
Iodine And Thyroid: थायराइड से बचाव के लिए सिर्फ आयोडीन काफी है? थायराइड से जुड़े मिथक, सेलेनियम-जिंक की भूमिका और आयुर्वेदिक उपाय, विशेषज्ञों की राय के साथ जानिए थायराइड को नियंत्रण करने के तरीके।

थायराइड का इलाज (सौ.सोशल मीडिया)
Iodine For Thyroid: आजकल बदलती जीवनशैली के साथ सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे है। इस वजह से छोटी से बड़ी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही है। कम उम्र ही आज कई लोग थायराइड और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित है। इसके लिए खानपान से लेकर कई कारण शामिल है जो बीमारी को बढ़ावा देते है। युवाओं से लेकर बच्चों तक में थायराइड और शुगर के लक्षण देखे जा रहे हैं, लेकिन आज हम थायराइड से जुड़े मिथकों के बारे में जानेंगे।
सिर्फ आयोडीन ही नहीं थायराइड से बचने का इलाज
यहां पर सालों से बताया गया है कि, अगर थायराइड जैसी बीमारी से बचना है तो, केवल आयोडीन युक्त का सेवन करना ही एकमात्र उपाय है। लेकिन यह पूरा सच नहीं है आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और प्राचीन आयुर्वेद ने आयोडीन को महत्व दिया है, लेकिन ये भी माना है कि सिर्फ आयोडीन काफी नहीं है। इसके लिए थायराइड से बचने के लिए आयोडीन ही नहीं थायराइड ग्रंथि के लिए सेलेनियम और जिंक भी जरूरी हैं। इन दोनों के बिना थायराइड ग्रंथि को सही तरीके से काम करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गले में हो सकता है संक्रमण
आयुर्वेद में थायराइड ग्रंथि के रोग को कफ और मेद धातु दूषित से जोड़कर देखा गया है, जिसमें गले में कई विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो लंबे समय तक रहने पर गले में संक्रमण और बीमारी का कारण बनते हैं। इससे गले में सूजन होने लगती है, निगलने में परेशानी होती है और तेज बोलने में भी दिक्कत होने लगती है। इसलिए कहते है कि, थायराइड के लिए आयोडीन ही नहीं सेलेनियम और जिंक दोनों बहुत जरूरी हैं, क्योंकि ये टी-3 और टी-4 को सक्रिय तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
Curly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
Blood Flow During Periods: पीरियड्स में कम ब्लीडिंग के पीछे क्या है वजह? इन देशी नुस्खों से मिलेगी राहत
क्यों बढ़ रही हैं सिजेरियन डिलीवरी? इस राज्य में 90% प्रसव ऑपरेशन से, जानें कारण
आयोडीन और सेलेनियम दोनों का सेवन जरूरी
थायराइड को लेकर कहा गया है कि, थायराइड ग्रंथि मुख्य रूप से दो हार्मोन टी-3 और टी-4 (निष्क्रिय) बनाती है। सेलेनियम निष्क्रिय T4 को सक्रिय T3 में बदलने में मदद करता है और सक्रिय बनाता है। अगर शरीर में आयोडीन और सेलेनियम दोनों हैं, तो शरीर हार्मोन का उत्पाद और उपयोग दोनों ही सही तरीके से कर पाएगा। शरीर में सेलेनियम के साथ जिंक भी होना जरूरी है। जिंक रिसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे कोशिकाएं थायराइड हॉर्मोन को पहचान कर उन्हें ग्रहण कर सकें।
ये भी पढ़ें- मखाना खाने से हड्डियों से लेकर हार्ट तक हो जाएगा जवान! और भी हैं कई फ़ायदे, पर कैसे खाएं ये जानना है ज़रूरी
जानिए आसान उपाय
आयुर्वेद में थायराइड रोग से बचने के उपाय के बारे में बताया गया है यह घरेलू उपाय होते है। जैसे मेथी का पानी पीना, हरा धनिया का सेवन करना और कद्दू के बीज को आहार में शामिल करना। कद्दू के बीज में जिंक और सेलेनियम दोनों पाए जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत को फायदा मिलता है।
आईएएनएस के अनुसार
Thyroid myths iodine selenium zinc ayurveda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने तोड़ी माफियाओं की कमर, जानें क्या है पुणे जहरीली शराब कांड का भिवंडी कनेक्शन?
May 31, 2026 | 05:13 PMछत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा
May 31, 2026 | 05:09 PMHomemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
May 31, 2026 | 05:08 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में RCB vs GT महामुकाबला आज, फैंस ने जीत के लिए मंदिरों में शुरू की पूजा-अर्चना
May 31, 2026 | 05:08 PMCBSE ने मानी पोर्टल में सुरक्षा चूक, छात्रों के दावों के बाद आंसर शीट डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 05:01 PMकेदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, IMD के अलर्ट के बाद रास्ते में रोके गए श्रद्धालु, जानें कैसे हैं ताजा हालात
May 31, 2026 | 05:01 PMसंभाजीनगर: स्टार्टअप व सरकारी लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कंसल्टेंसी फर्म के मैनेजर पर केस दर्ज
May 31, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM













