- Hindi News »
- Health »
- What To Do To Get Relief From Thyroid
थायराइड के इलाज में ये 4 घरेलू नुस्खे कर सकते हैं कमाल, आज़मा कर देखें
थायराइड के मरीज को रोजाना सुबह एक गोली खानी पड़ती है। अगर आप थायरॉइड की दवा नहीं खाना चाहते तो इसे डाइट से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी

थायराइड को कैसे कंट्रोल करें(सौ.सोशल मीडिया)
मौजूदा समय में थायराइड की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। थायराइड एक ग्रंथि है जो शरीर में कई जरूरी हार्मोन बनाने का काम करती है और हमारे मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। लेकिन, जब यह ग्रंथि सही से काम नहीं करती, तो शरीर में कई लक्षण दिखने लगते हैं, जैसं थकान, वजन बढ़ना या घटना, बाल झड़ना, मूड स्विंग और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं।
हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि, दवाई और सही खानपान से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आपको बता दें, खासकर सुबह के नाश्ता थायराइड हेल्थ पर बड़ा असर डालता है। इस खबर में हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो थायराइड ग्लैंड को बैलेंस करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में।
थायराइड से राहत पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन
सम्बंधित ख़बरें
Bael Benefits : स्किन ग्लो और बेहतर डाइजेशन चाहिए? आज से शुरू करें बेल का सेवन
Rice Water Benefits: रोजाना 1 गिलास चावल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे पढ़कर तो देखिए, तुरंत शुरू कर देंगे
Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी के दौरान लगाएं ध्यान, जच्चा और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद
Papaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
अखरोट और अलसी के बीज
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, थायराइड से राहत पाने के लिए अखरोट और अलसी के बीज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अखरोट और अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जो थायराइड मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना 1-2 चम्मच अलसी के बीज और कुछ अखरोट खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
दही
थायराइड से राहत पाने के लिए अखरोट और अलसी के बीज के अलावा, दही का सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं और थायराइड ग्रंथि को संतुलित रूप से काम करने में मदद करते हैं। रोजाना एक कटोरी दही का सेवन थायराइड मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
अंकुरित मेथी के दाने
आयुर्वेद में मेथी के दाने का इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता आ रहा है। खासकर थायरायड को बैलेंस करने के लिए मेथी के दाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंकुरित मेथी थायराइड ग्लैंड को प्रोडक्शन में मदद करती है और डाइजेशन सिस्टम को सुधारती है, जिससे हार्मोनल इम्बैलेंस कम होता है। रातभर भिगोकर, सुबह अंकुरित मेथी को नींबू और हल्के मसालों के साथ सलाद की तरह खाया जा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, सरसों का साग और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का खजाना होती है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और मैग्नीशियम थायराइड के सही कार्य करने में सहायक होते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके थायराइड संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों को कैफीन और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना चाहिए। ज्यादा चीनी और नमक का सेवन भी सीमित रखना चाहिए। अपने डॉक्टर की सलाह से बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करने से भी थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है।
What to do to get relief from thyroid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे में बड़ा बदलाव! कोल्हापुर के 78 गांवों के लिए नई अधिसूचना जारी, जानें क्या है नया प्लान?
May 08, 2026 | 11:13 AMराहुल गांधी मानहानि केस: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की याचिका पर 12 मई को सुनवाई
May 08, 2026 | 11:11 AMGold-Silver Rate Today: आज चांदी में 2523 रुपये और सोना में 576 रुपये की उछाल, जानें अपने शहर का भाव
May 08, 2026 | 11:05 AMबनारस घाट पर विदेशी युवक ने उठाया कूड़ा, वीडियो देख लोग बोले- यह हर भारतीय के लिए सीख
May 08, 2026 | 11:05 AMBombay High Court ने नौसेना को लगाई फटकार, कहा- निर्माण पूरा होने के बाद NOC मांगना गलत
May 08, 2026 | 11:04 AM11 मई को सोमनाथ मंदिए जाएंगे पीएम मोदी, लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
May 08, 2026 | 11:03 AMSaurabh Sharma RTO Case: लोकायुत्क की गलती से मिली सौरव शर्मा को जमानत ED की सालाना रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
May 08, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














