-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- These Home Remedies Can Work Wonders For Pearly White Teeth
मोती से चमकते दांतों के लिए ये घरेलू नुस्खे कर सकते हैं कमाल, पूरी तरह Organic, गंदे दांत हो जाएंगे साफ
- Written By: सीमा कुमारी
पीले दांत देखने में अच्छे नहीं लगते हैं और इस पीलेपन के कारण व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र भी बनना पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीले दांतों को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं तो यहां बताए नुस्खे को आजमाकर देख सकते है।

दांतों का पीलापन (सौ.सोशल मीडिया)
Teeth Whitening Natural Tips: चेहरा चाहे जितना भी सुंदर और आकर्षक हो लेकिन अगर दांत पीले नजर आने लगें तो सारी खूबसूरती धरी की धरी रह जाती हैं। कई बार इन पीले दांतों के कारण लोगों के सामने आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। क्योंकि, दांत सिर्फ खाने-पीने में ही नहीं, बल्कि हमारी पर्सनालिटी को भी निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
हालांकि बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट और प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। ये प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां दांत सफेद करने का दावा करती हैं। लेकिन, इनमें मौजूद केमिकल कभी-कभी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपाय अपनाकर बिना किसी साइड इफेक्ट के अपने दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बना सकते हैं। तो आइए हम आपको 5 घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
सरसों का तेल और हल्दी
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप सरसों के तेल के साथ हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें।
नीम
दांतों से पीलापन हटाने के लिए नीम के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नीम का पाउडर लें और ब्रश से दांतों की सफाई करें। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों से बैक्टीरिया को दूर करते हैं और दांतों को चमकदार बनाते हैं।
सरसों का तेल और नमक करें इस्तेमाल
दांतों का पीलापन दूर करने में सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। साथ ही, सरसों का तेल दांतों को चमकाने के साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करता है। इसके लिए आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाएं और इस मिश्रण से दांतों पर कुछ देर के लिए मसाज करें। करीब 3 से 5 मिनट तक इस नुस्खे को अपनाएं और फर्क खुद देखें।
बेकिंग सोडा
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा भी आप इस्तेमाल कर सकते है। बेकिंग सोडा ब्लीच की तरह काम करता है। बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को 3 से 4 मिनट तक दांतों पर लगाए रखने के बाद ब्रश पर टूथपेस्ट लेकर दांतों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
केला, संतरे या नींबू के छिलके रगड़ें
दांतों को सफेद करने के लिए एक केला, संतरा या नींबू का छिलका भी आप इस्तेमाल कर सकते है। इन तीनों के छिलके लें और इसे धीरे-धीरे अपने दांतों पर रगड़ें। करीब 2 मिनट तक इसे मलते रहें, फिर अच्छी तरह से अपना मुंह धो लें और अपने दांतों को ब्रश कर लें। इन फलों के छिलकों में साइट्रिक एसिड होता है, जो आपके दांतों को सफेद करने में मदद करता है।
These home remedies can work wonders for pearly white teeth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














