- Hindi News »
- Health »
- There Are Many Benefits Of Drinking Orange Juice In Summer Season
गर्मी के मौसम में Orange Juice पीने के हैं कई फ़ायदे, हीट स्ट्रोक से बचाने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन, अन्य लाभ जानिए
आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। यही कारण है कि लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए जूस एक बेस्ट ऑप्शन होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Orange juice health benefits: गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। गर्मी का मौसम आते ही सेहत की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। ऐसे में इस मौसम में धूप और गर्मी से खुद को बचाकर रखना बड़ा मुश्किल टास्क है। आपको खुद काे हेल्दी रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा बेहद जरूरी है।
आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। यही कारण है कि लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए जूस एक बेस्ट ऑप्शन होता है।
ये आपको हाइड्रेट रहने में मदद करते हैं। गर्मी में ऐसे कई मौसमी फल आते हैं जो शरीर में पानी की कमी पूरी कर हमें हाइड्रेटेड बनाते हैं। आज हम आपको गर्मी में संतरे का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
सम्बंधित ख़बरें
Vegetable Buying Tips : सब्जी खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान? जानिए, वरना हेल्थ को होगा भयंकर नुकसान!
Healthy Rotis: गर्मी के दिनों में इन आटे की खाएं रोटियां, रहेंगे चुस्त-तंदुरुस्त! फ़ायदे तो जानिए
Meditation Hacks: मेडिटेशन की वो 9 गुप्त मुद्राएं, जो चुटकियों में बढ़ा देंगी आपका कॉन्फिडेंस!
चंद्रपुर जिले में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक, चिमूर तहसील में मिले सर्वाधिक 18 अति गंभीर कुपोषित बच्चे
गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने के फायदे-
शरीर में पानी की कमी को करे पूरा
गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं। क्योंकि इस मौसम में पसीने के कारण शरीर से बहुत सारा पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में संतरे का जूस आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। आप दिनभर खुद में ताजगी महसूस करेंगे।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
गर्मी के मौसम में संतरे का जूस हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। ये दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। डिहाइड्रेशन से बचेंगे, तो ब्लड फ्लो सुधरेगा और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होगा।
हीट स्ट्रोक से करे बचाव
गर्मी के मौसम में संतरे का जूस पीने से लू नहीं लगती है। क्योंकि इस मौसम में लू लगने का खतरा अधिक रहता है। इससे सिर दर्द, उल्टी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। संतरे का जूस शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।
पेट की दिक्कतों को करे दूर
गर्मियों में पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए संतरे का जूस फायदेमंद हो सकता है। दरअसल गर्मियों में खाना आसानी से पच नहीं पाता है। ऐसे में पेट में दर्द, अपच, कब्ज, ऐंठन, डायरिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं। संतरे का जूस डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।
त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता
आपको बता दें कि संतरे में पाए जाने वाले विटामिन आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने का काम करते हैं। गर्मी के माैसम में अगर आपके चेहरे की रंगत गायब हो गई है ताे आपको संतरे का जूस जरूर पीना चाहिए।
इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण खून को साफ करते हैं। साथ ही एक्ने पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं। अगर आप जूस नहीं पी सकते हैं, तो रोजाना एक संतरे को डाइट में जरूर शामिल करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
संतरे के जूस में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मेंटल हेल्थ सुधार करने में मदद कर सकते हैं। यह तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है।
There are many benefits of drinking orange juice in summer season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विधानसभा चुनाव 2026: असम से केरल तक वोटरों का भारी उत्साह, क्या शुरुआती रुझान बदल देंगे सत्ता का समीकरण?
Apr 09, 2026 | 10:31 AMदिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी
Apr 09, 2026 | 10:29 AMMukesh Khanna Reaction: मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, समय रैना पर किया तीखा हमला, बोले- गधे पर बैठने लायक है…
Apr 09, 2026 | 10:25 AMMuse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
Apr 09, 2026 | 10:24 AMनागपुर में सिविल लाइंस के सिर्फ 3 लॉन वैध, बाकी सब ‘अवैध’! कोर्ट की फटकार से अधिकारियों में हड़कंप
Apr 09, 2026 | 10:23 AMGold-Silver Price: फिर फिसला गोल्ड-सिल्वर, जानिए क्या है वो तीन कारण जिसके चलते ढहा सोने का किला
Apr 09, 2026 | 10:19 AMअब तक 53 आज होगा फैसला, क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस?
Apr 09, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














