वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO

Asaram Bapu: काशी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम बलात्कार के दोषी आसाराम बापू के प्रचार वाले पर्चे बांटता नजर आ रहा है।

Varanasi Viral Video Asaram Bapu: धर्म की नगरी काशी (वाराणसी) के गोदौलिया इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम नाबालिग से बलात्कार के दोषी आसाराम बापू के प्रचार वाले पर्चे बांटता नजर आ रहा है। बाबा विश्वनाथ के दरबार के पास स्थित इस व्यस्त क्षेत्र में एक सजायाफ्ता अपराधी का महिमामंडन किए जाने पर स्थानीय लोगों और नेटिज़न्स ने कड़ी आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि आसाराम को 2018 में जोधपुर की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वायरल वीडियो में जब इस व्यक्ति से सवाल किया गया, तो उसने अदालती फैसले को नजरअंदाज करते हुए विवादित बयान दिए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए अपराधियों की छवि चमकाने वाले ऐसे प्रचारों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। फिलहाल इस मामले पर पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com