- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Price Today 9 April 2026 Mcx Rates Fall Iran Israel War Impact
Gold-Silver Price: फिर फिसला गोल्ड-सिल्वर, जानिए क्या है वो तीन कारण जिसके चलते ढहा सोने का किला
Gold-Silver Rate: 9 अप्रैल को सोना ₹2,39,918 और चांदी ₹2,35,133 पर लुढ़की। इजराइल-लेबनान तनाव और मजबूत डॉलर के बीच निवेशकों में डर का माहौल, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह।
- Written By: अक्षय साहू

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 9 April 2026: गुरुवार, 9 अप्रैल को कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी दोनों दबाव में दिखे। मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी ( MCX) पर चांदी करीब 2% गिरकर ₹2,35,133 प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 0.7% यानी ₹1,129 की गिरावट के बाद ₹2,39,918 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इंटरनेशनल मार्केट में भी इसी तरह का रुख देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर 73.83 डॉलर प्रति औंस पर फिसला, जबकि सोना 4,715 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर, लेकिन दबाव में रहा।
युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता से बढ़ी चिंता
सोना-चांदी के भाव गिरने की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच घोषित युद्धविराम को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है। इजरायल के लेबनान में हमले और ईरान की चेतावनी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है, जिससे वैश्विक सप्लाई पर असर की आशंका बनी हुई है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
ब्रेंट और WTI क्रूड दोनों $97 प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे केंद्रीय बैंक ब्याज दरें ऊंची रख सकते हैं। इससे बिना ब्याज वाले निवेश, जैसे सोना और चांदी, दबाव में आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
RBI ने रेपो रेट में फिर नहीं किया कोई बदलाव, इन्फ्लेशन 4.6% पर बरकरार, जानिए आपकी जेब पर कैसा होगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, सीजफायर के बाद कीमतों में आई ‘सुनामी’, ₹1.5 लाख के पार हुआ गोल्ड
सीजफायर होते ही सरपट दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2674 अंको की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक ऊपर खुला
Gold-Silver Price: सोने-चांदी में लौटी बहार, गिरावट के बाद ₹390 महंगा हुआ गोल्ड, चांदी की दमदार वापसी
डॉलर और फेड की नीति का असर
इसके अलावा मजबूत डॉलर और फेडरल रिजर्व के संकेत भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहे हैं। डॉलर मजबूत होने से सोना-चांदी महंगे हो जाते हैं, जिससे मांग कम होती है। अगर महंगाई ज्यादा रहती है तो ब्याज दरें बढ़ सकती हैं या कटौती टल सकती है, जो बाजार को प्रभावित करता है।
बाजार अब अमेरिकी महंगाई (PCE) और जॉब्लेस क्लेम्स डेटा पर टिका है। ये आंकड़े तय करेंगे कि फेड की नीति क्या रहेगी और सोना-चांदी का रुख किस दिशा में जाएगा।
खरीदारी को लेकर विशेषज्ञों की राय
हालिया परिस्थितियों में बाजार पूरी तरह खबरों पर आधारित है। इसलिए बड़े निवेश से बचना बेहतर माना जा रहा है। धीरे-धीरे और सतर्क निवेश करना समझदारी है। खासकर चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Share Market: लाल निशान पर खुला बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा!
ऑगमोंट में रिसर्च हेड, रेनीशा चैनानी के अनुसार तकनीकी स्तर अभी भी पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। चांदी $76.5 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दे सकती है, जहां से $82–$87 तक जाने की संभावना है। वहीं, सोना $4,800 के ऊपर टिकता है तो $5,000 तक तेजी दिखा सकता है।
Gold silver price today 9 april 2026 mcx rates fall iran israel war impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Price: फिर फिसला गोल्ड-सिल्वर, जानिए क्या है वो तीन कारण जिसके चलते ढहा सोने का किला
Apr 09, 2026 | 10:19 AMअब तक 53 आज होगा फैसला, क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस?
Apr 09, 2026 | 10:18 AMसंभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियां उजागर; 143 की जांच
Apr 09, 2026 | 10:08 AMवियतनाम की दिग्गज कंपनी महाराष्ट्र में करेगी 8.5 अरब डॉलर का निवेश, विन ग्रुप और MMRDA के बीच ऐतिहासिक समझौता
Apr 09, 2026 | 10:05 AMYRKKH Upcoming Twist: मेहर की साजिशों से हिलेगा परिवार, तान्या के आंसू और अभिरा का दर्द बढ़ाएंगे ट्विस्ट
Apr 09, 2026 | 10:04 AMजज पसंद नहीं तो केस हटा दोगे? लालू यादव का जिक्र कर CBI ने केजरीवाल की दलीलें कीं फेल, हाई कोर्ट में क्या हुआ?
Apr 09, 2026 | 09:57 AMहमारी उंगली अभी भी ट्रिगर पर…सीजफायर के बीच नेतन्याहू की ईरान को बड़ी धमकी, कहा- युद्धविराम अंत नहीं
Apr 09, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














