-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Meta Launches Powerful Ai Muse Spark For Writing Messages
Muse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
- Written By: सिमरन सिंह
AI Model Launch: Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए AI मॉडल 'Muse Spark' को लॉन्च कर दिया है। जो कई बड़ी AI कंपनी को सीधी टक्कर देने वाला है।

Meta AI (Source. Facebook)
Mark Zuckerberg AI Muse Spark: Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए AI मॉडल ‘Muse Spark’ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर पिछले एक साल से भारी निवेश किया है। लॉन्च से पहले इस प्रोजेक्ट का इंटरनल नाम ‘Avocado’ रखा गया था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर यूजर्स के लिए पेश कर दिया गया है।
फिलहाल इसे मेटा के स्टैंडअलोन AI ऐप पर लॉन्च किया गया है, लेकिन जल्द ही यह WhatsApp, Instagram और Meta AI स्मार्ट ग्लास जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा।
गूगल और OpenAI को सीधी टक्कर
मेटा का यह नया AI मॉडल सीधे तौर पर Google, OpenAI और Anthropic जैसे दिग्गजों को चुनौती देने के लिए लाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइटिंग और रीजनिंग के मामले में ‘Muse Spark’ ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और यह बड़े AI मॉडल्स के स्तर के करीब पहुंच चुका है। हालांकि, कोडिंग क्षमता में यह अभी अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा पीछे बताया जा रहा है, जबकि आज के समय में AI की दुनिया में कोडिंग स्किल एक अहम पैमाना बन चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
मार्क जकरबर्ग का बड़ा दांव
मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग पिछले एक साल से AI सेक्टर में लगातार निवेश कर रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के कई टॉप टैलेंट्स को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने 29 साल के एलेक्जेंटर वांग को भारी पैकेज देकर कंपनी में शामिल किया और उन्हें चीफ AI ऑफिसर बनाया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पुराने Llama-4 मॉडल पर काम करने वाली टीम को भी बदल दिया और नई टीम में OpenAI, Google जैसी कंपनियों से एक्सपर्ट्स को जोड़ा गया।
अब AI मॉडल होगा प्राइवेट
मेटा ने इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए ‘म्यूज स्पार्क’ को क्लोज्ड मॉडल के रूप में रखा है। यानी इसका कोड अभी पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं होगा। पहले मेटा अपने AI मॉडल्स को ओपन सोर्स करता था, जिससे डेवलपर्स को उन्हें इस्तेमाल करने की आजादी मिलती थी।
अरबों डॉलर का निवेश, बड़ा प्लान तैयार
मेटा ने AI डेवलपमेंट के लिए बड़े स्तर पर निवेश की योजना बनाई है। कंपनी नए डेटा सेंटर बनाने पर 600 अरब डॉलर खर्च करने की तैयारी में है। साल 2026 में लगभग 135 अरब डॉलर खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है, जो पिछले साल के 72 अरब डॉलर के मुकाबले लगभग दोगुना है।
यूजर्स के लिए कौन सा फायदा
इसके अलावा, इस नए AI की मदद से यूज़र्स अब आसानी से किसी भी तरह की लेखन-गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। यह रोज़मर्रा की बातचीत को भी और भी ज़्यादा दिलचस्प बना देगा जो कि यूज़र अनुभव को बेहतर बनाता है।
क्या बदल जाएगा आपके लिए?
म्यूज स्पार्क के आने से आम यूजर्स के लिए WhatsApp और Instagram पर AI का अनुभव और ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा। मैसेज लिखने से लेकर सवालों के जवाब और कंटेंट क्रिएशन तक सब कुछ आसान हो सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि मेटा का यह बड़ा दांव Google और OpenAI को कितनी टक्कर दे पाता है।
Meta launches powerful ai muse spark for writing messages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
Jul 09, 2026 | 03:51 PMEXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
Jul 09, 2026 | 03:46 PMमंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMDecluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PM1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jul 09, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













