Vegetable Buying Tips : सब्जी खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान? जानिए, वरना हेल्थ को होगा भयंकर नुकसान!

Identify Fresh Vegetables : सब्जी खरीदने से पहले उसकी ताजगी, रंग, खुशबू और गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। केमिकल से बचने के लिए बहुत ज्यादा चमकदार या असामान्य रूप से बड़ी सब्जियों से बचें।
Fresh Vegetable Buying Tips
फ्रेश वेजिटेबल टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Fresh Vegetable Buying Tips : आजकल हेल्दी रहने के लिए हम कई कोशिशें करते हैं, लेकिन अक्सर यह भूल जाते हैं कि जो सब्जियां हम खा रहे हैं, वे कितनी सुरक्षित हैं। बाहर से ताज़ा दिखने वाली सब्जियां कई बार केमिकल्स से भरी होती हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए अब सिर्फ सब्जियां खाना ही नहीं, बल्कि सही और केमिकल-फ्री सब्जियों का चुनाव करना भी बेहद जरूरी हो गया है।

सब्जी खरीदने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

  • छूकर पहचानने की करें कोशिश

जब आप फ्रेश सब्जियों को छूते हैं तो ये टाइट और ज्यादा फ्रेश महसूस होती है। वहीं, अगर सब्जियां ज्यादा सॉफ्ट और चिपचिपी लगे, तो हो सकता है कि उसे काफी ज्यादा समय तक स्टोर करके रखा गया हो या फिर वह खराब हो चुकी हो। इसके अलावा बहुत ज्यादा टाइट या फिर मोम जैसी लगने वाली सब्जी, ऊपरी लेयर पर केमिकल कोटिंग की निशानी हो सकती है।

  • पत्तियों को देखकर करें पहचान

जब आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी या धनिया खरीद रहे हैं, तो आपको उनके पत्तों पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर पत्ते पीले या फिर मुरझाए हुए दिखें, तो आपको समझ जाना चाहिए कि ये फ्रेश नहीं हैं। वहीं, अगर ये काफी ज्यादा चमकदार और एकदम परफेक्ट दिखे तो भी आपको सचेत हो जाना चाहिए। पत्तियों में थोड़ी बहुत खराबी होना नेचुरल होने की पहचान है ।

  • गंध से पहचानने की करें कोशिश

जब सब्जियां फ्रेश होती हैं तो उनमें से एक नेचुरल खुशबू आती है अगर आपको किसी सब्जी से थोड़ी अजीब और केमिकल जैसी गंध आ रही है, तो आपको उसे भूलकर भी खरीदना नहीं चाहिए. खासकर जब आप टमाटर या फिर बैंगन जैसी सब्जियां खरीद रहे हैं तो आपको इसका ज्यादा ख्याल रखना चाहिए ।

  • एक ही साइज की सब्जियों से बचें

अगर आपको सब्जियां एक ही साइज और और शेप की दिखाई दे रही है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि इन्हें केमिकल्स की मदद से उगाया गया हो। जब कोई सब्जी नैचुरली उगती है तो उसके शेप और साइज में थोड़ा बहुत फर्क होना तय है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com