- Hindi News »
- Health »
- Which Roti Is Best For Summer Health Benefits And Options
Healthy Rotis: गर्मी के दिनों में इन आटे की खाएं रोटियां, रहेंगे चुस्त-तंदुरुस्त! फ़ायदे तो जानिए
Summer Diet: गर्मियों में सही आटे की रोटी का चुनाव सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। ज्वार, बाजरा और रागी जैसे आटे की रोटियां शरीर को ठंडक देती हैं और आपको दिनभर चुस्त-तंदुरुस्त रखने में मदद करती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

गर्मियों के लिए कौन सी रोटी बेस्ट (सौ. सोशल मीडिया)
Healthy Flour Rotis For Summer: रोटी भारतीय भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। लंच, डिनर से लेकर सुबह के नाश्ते में भी लोग रोटी खाना पसंद करते हैं। दाल, सब्जी, करी के साथ इसका स्वाद गजब लगता है। भारतीय घरों में अलग अलग आटे की रोटियां खाई जाती है।
गर्मियों में खान-पान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इस मौसम में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो आसानी से पच जाए और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करे। यहां हम बताने जा रहे हैं कि गर्मियों के लिए कौन सी रोटी बेस्ट होती है।
गर्मियों के लिए कौन सी रोटी बेस्ट
-
ज्वार के आटे की रोटी
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्वार की रोटी गर्मियों में ठंडी तासीर के कारण फायदेमंद होती है। यह ग्लूटेन-फ्री है, पाचन सुधारती है और कब्ज से बचाने में मदद करती है, इसलिए इसे लंच में खाना अच्छा माना जाता है।
-
रागी का आटा
हालांकि रागी को अक्सर सर्दियों का अनाज माना जाता है, लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा में या अन्य ठंडे आटों के साथ मिलाकर खाया जाए, तो यह कब्ज के लिए रामबाण है। रागी में कैल्शियम और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पुरानी कब्ज को दूर करने में प्रभावी है।
-
चावल के आटे की रोटी
गर्मियों में चावल के आटे की रोटी गर्मियों के मौसम के लिए बेहतर मानी जाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह शरीर को ठंडक देती है..और आसानी से पच जाती है. इसके अलावा, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है ।
-
चने का आटा
गर्मियों में ‘सत्तू’ का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। सत्तू असल में भुने हुए चने का आटा ही है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है।
यह भी पढ़ें-शिमला मिर्च नहीं, ये है ‘सेहत की चाबी’! वजन घटाने से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानें इसके जादुई फायदे।
सम्बंधित ख़बरें
Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
Brown vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी? कंफ्यूज हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट
Saree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर
-
ओट्स का आटा
ओट्स में ‘बीटा-ग्लूकन’ नामक विशेष फाइबर होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, जिससे गंदगी शरीर से आसानी से बाहर निकल जाती है। यह गर्मियों में सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है।
-
सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़ा पानी में उगता है, इसलिए इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। इसमें लो-कैलोरी और हाई-फाइबर होता है। गर्मियों में इसकी रोटी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पेट हल्का रहता है।
Which roti is best for summer health benefits and options
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, समय मांगने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा एक्शन! जानें पूरा मामला
May 25, 2026 | 04:49 PMअहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
May 25, 2026 | 04:46 PMUPSSSC में 2759 कृषि पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
May 25, 2026 | 04:46 PMNCP विधायक इदरीस नायकवाड़ी से पार्टी ने मांगा इस्तीफा? महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
May 25, 2026 | 04:42 PMअसुरक्षित होती सांस्कृतिक राजधानी: पुणे में 22 दिनों में 123 महिलाएं और लड़कियां लापता, प्रशासन मौन क्यों?
May 25, 2026 | 04:39 PMPadma Awards 2026: ‘ही मैन’ Dharmendra को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, Alka Yagnik समेत कई दिग्गज होंगे सम्मानित
May 25, 2026 | 04:37 PMAir Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
May 25, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM













