-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Take Care Of Your Health This Diwali With Ayurvedic Remedies
दीपावली के बाद कहीं खराब न हो जाए आपका हाजमा, आयुर्वेदिक उपायों के जरिए रखें सेहत का ख्याल
- Written By: दीपिका पाल
Health Tips for Diwali: आयुर्वेद मानता है कि ये शरीर में बनने वाले टॉक्सिन्स की वजह से होता है जो अग्नि (पाचनशक्ति) के मंद पड़ने से उत्पन्न होता है। दिवाली के मौके पर आप ख्याल रख सकते है।

दिवाली में रखें सेहत का ख्याल ( सौ. सोशल मीडिया)
Diwali Health Tips: आज देशभर में दीवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार दीपों की रोशनी के साथ स्वादिष्ट पकवानों वाला त्योहार है। त्योहार की खुशियों के साथ कई बार हम मिठाईयों और पकवानों का सेवन कुछ ज्यादा ही कर लेते है। इसका असर दीवाली के बाद वाले हैंगओवर में हाजमा खराब कर देने वाली स्थिति बनाता है। त्योहार में हमारा शरीर और मन अक्सर थकान और असंतुलन का अनुभव करते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए आयुर्वेद में कुछ खास उपायों के बारे मे बताया गया है।
आयुर्वेद मानता है कि ये शरीर में बनने वाले टॉक्सिन्स की वजह से होता है जो अग्नि (पाचनशक्ति) के मंद पड़ने से उत्पन्न होता है। चरक संहिता और अष्टांग हृदयम में इस स्थिति को विशेष ध्यान देने योग्य बताया गया है।
जानिए आयुर्वेद क्या कहता है
यहां पर आयुर्वेद की सुश्रुत संहिता में ‘त्योहार’ शब्द सीधे नहीं आता, लेकिन अतिभोजन, अनियमित दिनचर्या या उल्लास के बाद आहार-संयम की बात अनुवर्तनिक स्थितियों (जैसे उत्सव, विवाह, भोज आदि) से जोड़कर समझाई गई है। इस त्योहार में “अतिसेवनात् उत्पन्न दोष” के रूप में बताया गया है – यानी जब व्यक्ति आनन्द या उत्सव में स्वाद के पीछे अधिक खा लेता है, तो अग्नि (पाचनशक्ति) मंद होती है और ‘आम’ जमा होता है। ऐसे समय लघु, सुपाच्य आहार लेने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
वहीं पर इस ग्रंथ में यह भी कहा गया है कि, जब अग्नि मंद पड़ती है और अत्यधिक भोजन या अनियमित दिनचर्या से दोष उत्पन्न होते हैं, तो हल्का, सुपाच्य आहार लेना ही सबसे उपयुक्त उपाय है। ग्रंथों में वर्णित है – “मन्देअग्नौ लघुपानभोजनं हितम्” ( अध्याय 46, अन्नपान विधि) अर्थात् मंद अग्नि के समय हल्का और सुपाच्य भोजन ही हितकारी है। यही कारण है कि दिवाली के बाद हल्की खिचड़ी, दाल-चावल, या सुपाच्य मांड जैसी चीजें आदर्श मानी जाती हैं।
जानिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में
- त्योहार में खाने के दौरान कई बार स्वास्थ्य के खराब होने की स्थितियां बनती है। इसमें ही त्योहारों के दौरान बढ़ा हुआ कफ और वात, पेट फूलना, भारीपन, गैस और फेफड़ों में जमा धुआं जैसी समस्याओं को बढ़ा देता है। इसके अलावा आयुर्वेद में इस स्थिति में शोधन और अभ्यंग की सलाह दी गई है।
- अभ्यंग, यानी तिल या हल्के आयुर्वेदिक तेल से शरीर की मालिश, वात दोष को शांत करती है, रक्त संचार बढ़ाती है और मानसिक थकान को दूर करती है। यह केवल शारीरिक विश्राम ही नहीं देता, बल्कि मन को भी स्थिर करता है।
- इसके अलावा चरक संहिता के अनुसार यह भी कहा गया है कि, अगर आप ज्यादा भोजन कर लेते है तो, उत्सव के बाद त्रिकटु (सौंठ, काली मिर्च और पिप्पली) और हिंगवाष्टक जैसी जड़ी-बूटियों का सेवन करना चाहिए। इन जड़ी-बूटियों का सेवन करने से पाचन अग्नि को पुनर्जीवित करने में मदद करता है। ये मसाले पेट की अम्लता और गैस को संतुलित करते हैं और पाचन तंत्र को सामान्य स्थिति में लौटाते हैं।
- मन की शांति के लिए प्राणायाम और मौन का अभ्यास करना ज्यादा फायदा दिलाने वाला काम करता है।
ये भी पढ़ें- पेट की हर समस्या का समाधान, ईसबगोल का इस तरीके से करें सही इस्तेमाल
- इसके अलावा आयुर्वेद में कहा गया है कि अत्यधिक शोर, रोशनी और सामाजिक गतिविधियों के कारण मन में चिड़चिड़ापन और बेचैनी पैदा होती है। ऐसे में योग कारगर है। अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और पांच मिनट का मौन ध्यान शरीर और मन दोनों के लिए एक प्राकृतिक शुद्धि का काम करता है।
आईएएनएस के अनुसार
Take care of your health this diwali with ayurvedic remedies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














