- Hindi News »
- Health »
- Ayurveda Has Special Medicines For Everything From Heart Health To Hair Health
दिल की सेहत से लेकर बालों के लिए आयुर्वेद में छिपी है विशेष औषधि, जानिए कितनी है फायदेमंद
Ayurvedic Herb: आज लोग प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज के लिए आयुर्वेद की ओर अधिक रुख कर रहे हैं। कम लोगों को जानकारी होगी कि, कैसे हर अंग के लिए विशेष औषधियों और इलाज के लिए भूमिका निभाता है।
- Written By: दीपिका पाल

आयुर्वेद में छिपी है विशेष औषधि (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Ayurvedic Herbs: आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज छिपा है यह दुनिया की पहली और सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है जिसके जरिए इलाज आसानी से संभंव है। किसी बीमारी का तुरंत इलाज पाने के लिए लोग वैसे तो एलोपैथी दवाईयों का सेवन करते है लेकिन आयुर्वेद सभी बीमारियों को दूर करने के लिए सक्षम है। भले ही आयुर्वेद अपनी धीमी प्रक्रिया से इलाज करता है लेकिन बीमारी को जड़ से मिटाने में सक्षम है।
आज लोग प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज के लिए आयुर्वेद की ओर अधिक रुख कर रहे हैं। कम लोगों को जानकारी होगी कि, कैसे हर अंग के लिए विशेष औषधियों और इलाज के लिए आयुर्वेद जरूरी भूमिका निभाता है।
सम्बंधित ख़बरें
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
चलिए किस अंग के लिए कौन सी दवाईयां है सही
यहां पर शरीर के हर अंग के लिए आयुर्वेदिक औषधियां मौजूद है जो इस प्रकार है…
1- बालों के लिए भृंगराज का उपयोग करना काफी असरदार होता है। यह न केवल बालों को झड़ने से रोकता है, बल्कि उन्हें मजबूत, घने और प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में मदद करता है।
2-चेहरे की देखभाल और सुंदर बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल उपयोगी होता है। यहां पर एलोवेरा के गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, उसे स्वस्थ बनाते हैं और सूजन या दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होते हैं।
3-दिल की सेहत के लिए आयुर्वेदिक औषधि में अर्जुन और तुलसी का सेवन करना सही अच्छा माना गया है। अर्जुन की छाल हृदय की धड़कन को संतुलित करता है और रक्तवाहिनियों को मजबूत बनाता है, जबकि तुलसी का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है औऱ दिल हेल्दी होता है।
4-गुड़हल पित्ताशय के लिए लाभकारी होता है। आयुर्वेद में मौजूद इस औषधि का सेवन करने से यह पित्त से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करता है और पाचन को सुधारता है। वहीं पर आंवला यकृत या जिगर के लिए अत्यंत उपयोगी है, यह लिवर को मजबूत बनाता है और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। कालमेघ अग्न्याशय, सिरा और धमनियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
5- नीम, पीपल, शीशम और नीमगिलोय दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और रक्त शुद्धि में योगदान देते हैं। इसके अलावा ब्राह्मी और शंकपुष्पी मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लाभकारी हैं, ये स्मृति और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाते हैं।
6- आंखों के लिए आयुर्वेदिक औषधियों में हरड़, बेहेड़ा और आंवला अत्यंत उपयोगी होता हैं। इसका सेवन करने से दृष्टि शक्ति बेहतर होती है तो वहीं पर आंखों से संबंधित रोगों को कम करते हैं। कान के स्वास्थ्य के लिए सुदर्शन लाभकारी है, जबकि गले के लिए मुलेठी का उपयोग किया जाता है। फेफड़ों के लिए वासा और गंभारी के उपयोग से श्वसन प्रणाली मजबूत होती है।
ये भी पढ़ें- घर में आसान विधि के साथ बनाएं आंवले की चटनी, शरीर से छान देगी यूरिक एसिड
7-प्लीहा के लिए आयुर्वेद में ही शरपुंखा लाभकारी भूमिका निभाता है। आमाशय के लिए हरड़, बेहेड़ा और आंवला पेट की समस्याओं को कम करते हैं और पाचन क्रिया को सुधारते हैं। किडनी के स्वास्थ्य के लिए पुनर्नवा और गोखरू लाभकारी हैं, जो मूत्र प्रणाली को ठीक रखते हैं। मूत्राशय के लिए पलाश और गोखरू का प्रयोग लाभदायक होता है।
8-आयुर्वेद में घुटनों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए पारिजात (हार-श्रृंगार) का प्रयोग किया जाता है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है। आध्यात्मिक स्वास्थ्य और आत्मा के संतुलन के लिए एडी आक (अर्क) का प्रयोग लाभकारी माना गया है।
आईएएनएस के अनुसार
Ayurveda has special medicines for everything from heart health to hair health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














