-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Know The Rules Of Indian Diet According To 12 Months
जानिए भारतीय 12 महीनों के अनुसार आहार के नियम, कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
- Written By: दीपिका पाल
आज हम आपको भारतीय 12 महीनों के अनुसार क्या खाना चाहिए औऱ क्या नहीं इसके बारे में बता रहे है। इन महीनों के अनुसार खानपान सही रखने से सेहत आपकी अच्छी बनती है और आप हमेशा सेहतमंद बने रहते है।

जानिए 12 महीनों के अनुसार डाइट (सौ.सोशल मीडिया)
अच्छी सेहत के लिए खानपान का अच्छा होना बेहद जरूरी होता है तो वहीं पर बदलते मौसम के साथ खाने में भी बदलाव देखने के लिए मिलता है इसके लिए आज हम आपको भारतीय 12 महीनों के अनुसार क्या खाना चाहिए औऱ क्या नहीं इसके बारे में बता रहे है। इन महीनों के अनुसार खानपान सही रखने से सेहत आपकी अच्छी बनती है और आप हमेशा सेहतमंद बने रहते है।
आहार के नियम भारतीय 12 महीनों अनुसार
भारतीय महीनों के अनुसार क्या खाएं और क्या नहीं चलिए जानते हैं इसके बारे में
चैत्र ( मार्च-अप्रैल) –
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
प्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
यह महीना गर्म होता है इस महीने में चने का सेवन करना चाहिए क्योकि चना आपके रक्त संचार और रक्त को शुद्ध करता है एवं कई बीमारियों से भी बचाता है। इसके अलावा इस चैत्र के महीने में नियमित नीम की 4 – 5 कोमल पत्तियों का सेवन करना चाहिए इससे आप इस महीने के सभी दोषों से बच सकते है।
वैशाख (अप्रैल – मई)-
इस दौर में गर्मी का तापमान बढ़ने लगता है इसलिए आपको खानपान में ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए आप बेल का इस्तेमाल इस महीने में अवश्य करे जो आपको स्वस्थ रखेगा। वहीं पर वैशाख के महीने में तेल का उपयोग बिल्कुल न करे क्योकि इससे आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है।
ज्येष्ठ (मई-जून) –
भारत में इस महीने में गर्मी का तापमान चरम पर होता है इस महीने में दोपहर में भरपूर नींद लेना स्वास्थ्य वर्द्धक होता है। इस दौरान आप ठंडी छाछ , लस्सी, ज्यूस और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। वहीं पर आपको बासी खाना, गरिष्ठ भोजन एवं गर्म चीजो का सेवन न करना चाहिए नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है।
अषाढ़ (जून-जुलाई) –
आषाढ़ के महीने में खाने की चीजों में आप आम , पुराने गेंहू, सत्तु , जौ, भात, खीर, ठन्डे पदार्थ , ककड़ी, पलवल, करेला, बथुआ आदि का सेवन कर सकते है। आषाढ़ के महीने में भी गर्म प्रकृति की चीजों का प्रयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
श्रावण (जुलाई-अगस्त) –
इस महीने में मानसून की दस्तक हो जाती है इस श्रावण के महीने में हरड का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं पर हरी सब्जियों का कम सेवन करने के दूध भी कम पीना चाहिए। यहां पर आप अपनी डाइट में भोजन की मात्रा भी कम ले – पुराने चावल, पुराने गेंहू, खिचड़ी, दही एवं हलके सुपाच्य भोजन को शामिल करें।
भाद्रपद (अगस्त-सितम्बर) –
इस महीने में आप खानपान के लिए हलके सुपाच्य भोजन की डाइट को ले सकते है। बारिश का मौसम होने से पेट में समस्याएं शुरू होने लगती है और पाचन क्रिया धीमी होती है इसके लिए भोजन सुपाच्य ही लेना चाहिए। इस महीने में चिता औषधि का सेवन करना चाहिए।
आश्विन (सितम्बर-अक्टूबर) –
इस महीने में आप सेहत का ख्याल रखते हुए खानपान में दूध , घी, गुड़ , नारियल, मुन्नका, गोभी आदि का सेवन कर सकते है। ये गरिष्ठ भोजन है लेकिन फिर भी इस महीने में पच जाते है क्योकि इस महीने में हमारी पाचन शक्ति अच्छी होती है।
कार्तिक (अक्टूबर-नवम्बर) –
इस कार्तिक के महीने में आपको अपने खानपान में गरम दूध, गुड, घी, शक्कर, मुली आदि का सेवन करना चाहिए। कहते है इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दौरान ठंड की शुरुआत होने लगती है।
अगहन (नवम्बर-दिसम्बर) –
इस महीने के दौरान आपको ठंडी और अधिक गरम वस्तुओ का सेवन नहीं करना चाहिए।
पौष (दिसम्बर-जनवरी) –
इस महीने के दौरान आपको में दूध, खोया एवं खोये से बने पदार्थ, गौंद के लाडू, गुड़, तिल, घी, आलू, आंवला आदि का सेवन करना चाहिए, ये पदार्थ आपके शरीर को स्वास्थ्य देंगे। इसके अलावा ठन्डे, पुराना अन्न, मोठ, कड़वे भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
माघ (जनवरी-फ़रवरी) –
इस महीने में भी आपको खानपान में गरम और गरिष्ठ भोजन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में घी, नए अन्न, गौंद के लड्डू आदि का सेवन करें शरीर में गर्माहट बनी रहेगी।
फाल्गुन (फरवरी-मार्च) –
इस महीने में गुड़ का सेवन आपके लिए फायदेमंद माना जाता है इसके लिए आप सुबह के समय योग एवं स्नान का नियम बना ले। वहीं पर चने का उपयोग न करे।
Know the rules of indian diet according to 12 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM










