रोजाना इन 5 हेल्दी चीजों का करें सेवन, धीरे-धीरे बढ़ेगा वजन और शरीर को मिलेगी ताकत

Healthy Weight Gain Diet: दुबले शरीर को हेल्दी बनाने के लिए सही डाइट जरूरी है। जानिए अंडा, घी, केला, चीज और फुल क्रीम दूध जैसे 5 नेचुरल फूड्स जो सुरक्षित तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
Weight gain, Health News
वजन बढ़ाने के लिए (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
Weight gain, Health News
Weight Gain Foods: मोटापा से ग्रसित लोग दुनियाभर में काफी है जो वजन को कम करने के लिए जिम से लेकर डाइट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए। इन सभी बातों पर ध्यान देते रहते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो वजन कम होने या दुबले-पतले होने की वजह से परेशान रहते है। ऐसे लोगों के लिए डॉक्टर कई चीजों के सेवन करने पर जोर देते है। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ 5 चीजों के बारे में बता रहे है जिनका सेवन आपको नियमित रूप से करना चाहिए।
Weight gain, Health News
1. अंडे- वजन को बढ़ाने के लिए डाइट में अंडो का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें दरअसल भरपूर मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करते है। इसके अलावा रोजाना अंडा खाने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी और वजन बढ़ता है।
Weight gain, Health News
2- केला- आप वजन को बढ़ाने के लिए केले का सेवन कर सकते है। यह दरअसल हेल्दी विकल्प होता है जिसमें अच्छी मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। अगर आप केले का सेवन करते है तो, आपकी मसल्स गेन होती है। लोगों के लिए केला बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह एनर्जी देता है और वर्कआउट के दौरान ताकत बनाए रखने में मदद करता है।
Weight gain, Health News
3. घी- वजन बढ़ाने के लिए आप आपको न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार डाइट में घी का सेवन करना चाहिए। यहां पर हेल्दी फैट बढ़ाने और कैलोरी से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए घी का सेवन करना सही होता है। लगभग एक चम्मच घी से शरीर को करीब 120 कैलोरी मिलती है, जो वजन बढ़ाता है।
Weight gain, Health News
4-चीज- आप वजन को बढ़ाने के लिए चीज का सेवन कर सकते है। इस चीज में दरअसल अच्छी मात्रा में कैलोरी और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। दरअसल इसमें फुल‑फैट चीज जैसे चेडर, मोजरेला और स्विस चीज कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो वजन को बढ़ाने का काम करते है।
Weight gain, Health News
5- फुल क्रीम दूध- आप वजन को बढ़ाने के लिए इस दूध का सेवन कर सकते है। इस दूध में अच्छी मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकत देने का काम करते है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com