- Hindi News »
- Health »
- Sunlight Is Beneficial For Fulfilling The Requirement Of Vitamin D
प्रकृति का अनमोल तोहफा है सूर्य की किरणें, विटामिन डी पूर्ति करने के लिए जरूर लें धूप
Vitamin D Source: सूर्य की किरणों से मिलने वाले विटामिन डी को आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा, दोनों में जीवन के लिए अमृत समान माना गया है। इतना ही नहीं विटामिन डी को स्वास्थ्य के तौर पर फायदेमंद है।
- Written By: दीपिका पाल

सूर्य की किरणें (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Sunlight: स्वस्थ जीवन के लिए खानपान और रहन-सहन निर्भर करता है उस तरह ही हमारे वातावरण में मौजूद चीजें भी फायदेमंद होती है। प्रकृति, जितनी खूबसूरत है उसने उतने ही अनमोल उपहार दिए है। इन उपहारों में ही शामिल है सूर्य यानि SUN। सूर्य की किरणें शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक उपाय भी हैं। आयुर्वेद में सूर्य की ऊर्जा यानी धूप लेना बहुत आवश्यक और लाभकारी माना गया है।
हमारी सेहत के लिए सूर्य की किरणें फायदेमंद
जिस तरह से सूर्य देवता अपने उजाले से दुनिया को जगाते है उस तरह ही सूर्य की किरणें मानव शरीर के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। सूरज को प्राकृतिक रूप में विटामिन डी का स्त्रोत माना गया है। सूर्य की किरणों से मिलने वाले विटामिन डी को आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा, दोनों में जीवन के लिए अमृत समान माना गया है। इतना ही नहीं विटामिन डी को स्वास्थ्य के तौर पर ‘सनशाइन विटामिन’ के रूप में भी जाना जाता है। जहां पर सूर्य की किरणों से आपको भरपूर रूप में विटामिन डी मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Skincare Tips: 59 की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 25 की, यंग और चमकदार स्किन के लिए आप भी अपनाएं ये टिप्स
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
विटामिन डी3 होता है फायदेमंद
- यहां पर बात करें तो, शरीर पर सूर्य की किरणें जब पड़ती है तो यह विटामिन डी3 बनाती है।
- यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो, हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- इस विटामिन डी के स्त्रोत में शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में सहायक होते है।
- इसके साथ ही विटामिन डी को लेने से ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स जैसी बीमारियां नहीं कम होती है।
- बच्चों के विकास और वृद्धों के लिए यह विशेष रूप से आवश्यक है।
- विटामिन डी शरीर की इम्यून प्रणाली को सक्रिय करता है, जिससे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
- त्वचा के लिए सूर्य किरणें फायदेमंद होती है यह बंद रोमछिद्रों को खोलती है और त्वचा की सफाई करती है।
- विटामिन डी लेने से खून का सर्कुलेशन बेहतर होता है तो सारे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाते है।
- हल्की धूप लेने से त्वचा के लिए प्राकृतिक रोगनाशक के रूप में काम करती है।
ये भी पढ़ें-कितनी जानलेवा है सेप्सिस की बीमारी, जानिए विश्व सेप्सिस दिवस पर इस बीमारी से बचने के उपाय
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए
आयुर्वेद के अनुसार अगर आप धूप लेते है तो, यह शारीरिक और मानसिक रूप से फायदेमंद होता है।नियमित रूप से हल्की धूप में बैठने से मूड बेहतर होता है और मानसिक स्फूर्ति बनी रहती है।सुबह 7 बजे से 9 बजे तक की धूप सबसे उपयुक्त मानी जाती है। हालांकि, ज्यादा धूप से त्वचा को नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा समय तक धूप में न रहें।
आईएएनएस के मुताबिक
Sunlight is beneficial for fulfilling the requirement of vitamin d
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMकेरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
May 15, 2026 | 10:42 PMउल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
May 15, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














