-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know The Ways To Prevent Sepsis Disease On World Sepsis Day
कितनी जानलेवा है सेप्सिस की बीमारी, जानिए विश्व सेप्सिस दिवस पर इस बीमारी से बचने के उपाय
- Written By: दीपिका पाल
World Sepsis Day: हर साल की तरह आज 13 सितंबर को विश्व सेप्सिस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है जिसके प्रसार के प्रति रोकथाम के लिए विश्व सेप्सिस दिवस मनाया जाता है।

सेप्सिस की बीमारी (सौ. सोशल मीडिया)
Preventions of Sepsis Disease: हर बीमारी कितनी जानलेवा हो सकती है इसके गंभीर लक्षण सामने आने के बाद ही पता चलती है। हर साल की तरह आज 13 सितंबर को विश्व सेप्सिस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है जिसके प्रसार के प्रति रोकथाम के लिए विश्व सेप्सिस दिवस मनाया जाता है। बताया जा रहा है कि, 2012 में पहली बार विश्व सेप्सिस दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2017 में आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त यह दिवस सेप्सिस के प्रति जागरूकता फैलाने, रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने का मंच प्रदान करता है।
जानिए क्या है सेप्सिस बीमारी
यहां पर सेप्सिस बीमारी की बात की जाए तो, यह एक तरह से जानलेवा स्थिति होती है जिसमें शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र संक्रमण के खिलाफ लड़ते हुए अंगों को ही नुकसान पहुंचाने लगता है। जहां पर इस बीमारी के सामान्य संक्रमण जैसे निमोनिया, मूत्र मार्ग संक्रमण या त्वचा के घाव से शुरू होकर यह तेजी से मल्टी-ऑर्गन फेलियर का कारण बन जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेप्सिस के शुरुआती लक्षणों, जैसे तेज बुखार, तेज सांस चलना, भ्रम की स्थिति या कम रक्तचाप, की अनदेखी घातक साबित हो सकती है। बताया जाता है कि, सेप्सिस बीमारी, सामान्य बीमारी न होकर वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 49 मिलियन लोग सेप्सिस का शिकार होते हैं, जिनमें 11 मिलियन की मौत हो जाती है। यह संख्या कोविड-19 महामारी के दौरान और बढ़ गई थी, जब स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी ने स्थिति को और जटिल बना दिया।
80 प्रतिशत से मामले है चपेट में
यहां पर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, 80 प्रतिशत से अधिक मामले विकासशील देशों में होते हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और एंटीबायोटिक प्रतिरोध एक बड़ी समस्या है। भारत में भी स्थिति चिंताजनक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़ों के अनुसार, प्रति वर्ष लाखों बच्चे और वयस्क सेप्सिस से प्रभावित होते हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां स्वच्छता और समय पर चिकित्सा की कमी है।विश्व सेप्सिस दिवस का महत्व अपार है। यह न केवल जागरूकता फैलाता है, बल्कि नीतिगत बदलावों को भी प्रोत्साहित करता है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा, “सेप्सिस निवारणीय है, लेकिन हर घंटे की देरी मृत्यु दर को 7.6 प्रतिशत बढ़ा देती है।”
जानिए कब हुई इस दिवस की शुरुआत
यहां पर विश्व सेप्सिस दिवस की बात की जाए तो, इस दिवस की शुरुआत 2012 में डॉ. क्रिस्ट्रॉफ व्हीच (अमेरिका) और डॉ. करण सिंगापुरवाला (यूके) के प्रयासों से हुई। डॉ. व्हीच के बेटे की सेप्सिस से मौत के बाद उन्होंने वैश्विक जागरूकता अभियान शुरू किया। 2012 में पहली बार मनाए गए इस दिवस को ग्लोबल सेप्सिस एलायंस ने बढ़ावा दिया। संयुक्त राष्ट्र ने 2017 में इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया, जिससे सरकारें, एनजीओ और स्वास्थ्य संगठन सक्रिय हो गए। हर साल एक थीम के साथ मनाया जाने वाला यह दिवस 2025 में ‘सेप्सिस को रोकें: जल्दी पहचान, तुरंत कार्रवाई’ पर केंद्रित है। यह थीम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मरीजों और समुदायों को शुरुआती पहचान पर जोर देने के लिए प्रेरित करती है।
जानिए इस बीमारी के रोकथाम के उपाय
बताया जा रहा है कि, इस सेप्सिस बीमारी की बात की जाए तो, रोकथाम के उपाय सरल लेकिन प्रभावी हैं, जिसमें स्वच्छता बनाए रखना, टीकाकरण करवाना, घावों का समय पर इलाज कराना और संक्रमण के संकेत मिलते ही चिकित्सक से संपर्क करना शामिल है। एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग रोकना भी जरूरी है, क्योंकि यह सुपरबग्स पैदा कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेप्सिस मातृ मृत्यु का 11 प्रतिशत और नवजात मृत्यु का 21 प्रतिशत कारण है। वैश्विक स्तर पर इस दिन वेबिनार, सेमिनार, रैली और सोशल मीडिया अभियान चलाए जाते हैं। यूरोप में यूरोपीय सेप्सिस एलायंस ने अस्पतालों में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए, जबकि अफ्रीका में यूएनआईसीईएफ ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस किया। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2025 के लिए राष्ट्रीय सेप्सिस जागरूकता अभियान लॉन्च किया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ने विशेष कैंप लगाए, जहां मरीजों को सेप्सिस स्क्रीनिंग और रोकथाम की सलाह दी गई।
भारत जैसे देशों में, जहां संक्रामक रोग अभी भी प्रमुख हैं, यह दिवस स्वास्थ्य बजट बढ़ाने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। विश्व सेप्सिस दिवस हमें याद दिलाता है कि एक छोटा संक्रमण बड़ी त्रासदी बन सकता है। 2012 से अब तक इसने लाखों जिंदगियां बचाने में योगदान दिया है।
आईएएनएस के अनुसार
Know the ways to prevent sepsis disease on world sepsis day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














