- Hindi News »
- Health »
- Protein Deficiency Symptoms 8 Best Superfoods Diet Hindi 1486765?pageid=1
मसल्स हो रहे हैं कमजोर? डाइट में शामिल करें ये 8 सबसे सस्ते और बेस्ट प्रोटीन फूड्स
Protein for Muscles: शरीर की मसल्स कमजोर होने की एक बड़ी वजह प्रोटीन की कमी है। सही और सस्ते प्रोटीन फूड्स को डाइट में शामिल कर मसल्स की ताकत बढ़ाई जा सकती है और कमजोरी से बचाव संभव है।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रोटीन रिच फूड्स (सौ. फ्रीपिक)

आजकल की लाइफस्टाइल के चलते शरीर अक्सर प्रोटीन का कमी सामना करता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को एनर्जेटिक रखता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है। प्रोटीन की कमी से कमजोरी, थकान, बालों का झड़ना, मांसपेशियों की कमजोरी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त सुपरफूड जरूर शामिल करें।

दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स होती है जिसे रोजाना डॉक्टर भी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। एक कटोरी दाल का सेवन शरीर को प्रोटीन की कमी नहीं होने देता है। इससे पाचन भी सही रहता है और कई फायदे मिलते हैं।
‘ऐसे’ लोगों के लिए sprouts हो सकते हैं खतरनाक, अनजाने में अंकुरित चीज़ें खाने से पहले यहां सावधानी जान लें
थायराइड से स्ट्रेस तक की छुट्टी कर देगा सिर्फ यह 1 योगासन, जानें करने का सही तरीका
पसंदीदा फल कहीं पेट के लिए न बन जाए दुश्मन, अगर आप सुबह खाली पेट करते हैं सेवन तो हो जाएं सावधान!
रोज़ाना एक संतरा खाएं तो क्या फायदे होंगे? पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना

दूध, दही, पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

सोयाबीन एक पौधा आधारित प्रोटीन सोर्स है। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा ऑप्शन है। सोयाबीन खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को जल्दी पूरा किया जा सकता है।

मूंगफली का सेवन सर्दियों में लोग करना पसंद करते हैं। यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स है जो नाश्ते या स्नैक्स में खा सकते हैं। मूंगफली के सेवन से मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।

चना प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है जो सब्जी, सलाद या स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है। चना खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी जल्दी पूरी होती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

कद्दू के बीज, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीच भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इनको सलाद, स्मूदी आदि में खाया जा सकता है। यह आपके शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स को स्ट्रांग बनाते हैं।

चिकन प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसका सेवन करने से आपको थकान नहीं होगी। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, पिस्ता, बादाम आदि प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है जो रोजाना खाया जा सकता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और प्रोटीन की कमी दूर होती है।
Protein deficiency symptoms 8 best superfoods diet hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर इस तरीके से बनाएं मखमल से नरम दही-बड़े, जानिए इसकी आसान रेसिपी
Feb 27, 2026 | 08:23 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शाही शादी के बाद पीएम मोदी से की मुलाकात, हैदराबाद रिसेप्शन का दिया न्योता
Feb 27, 2026 | 08:15 PMविदेशी मेहमानों को भाया देसी अंदाज! जर्मन दूल्हे ने बाराबंकी में रचाई शादी, अनोखी प्रेम कहानी कर देगी हैरान
Feb 27, 2026 | 08:15 PM‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय की दमदार एंट्री! प्रभास से टक्कर लेते दिखेंगे एक्टर, फर्स्ट लुक से फैंस एक्साइटेड
Feb 27, 2026 | 07:55 PMअकोला: NCMC का ‘रुपे ऑन द गो’ कार्ड 1 अप्रैल से, रियायती और सामान्य यात्रियों को बड़ी सुविधा
Feb 27, 2026 | 07:53 PMRanji Trophy में इतिहास रचने के करीब जम्मू-कश्मीर, 67 साल बाद जीतेगा पहला खिताब
Feb 27, 2026 | 07:46 PM‘BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार’
Feb 27, 2026 | 07:32 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM


















