एक संतरा खाने से फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Vitamin C Benefits: फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये तो आप सभी जानते है ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में संतरा को शामिल करते है तो सेहत को ढेरों फायदे मिल सकते है। संतरा सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि नेचुरल विटामिन C का पावरहाउस है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
इसे खाने से 5 बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स खुद-ब-खुद दूर होने लगती हैं और आपको न किसी महंगी दवा की जरूरत पड़ेगी, न किसी स्पेशल डाइट की!
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना एक संतरा खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। संतरा विटामिन-C का सबसे अच्छा स्रोत है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनता है। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से बचने के लिए यह रामबाण है।
रोजाना एक संतरा खाने से इम्यूनिटी के अलावा पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
संतरे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। अगर आप पेट की समस्याओं से परेशान हैं, तो संतरा आपके लिए वरदान है।
पोटेशियम और फाइबर से भरपूर संतरा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
संतरा खाने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और झुर्रियां देर से पड़ती हैं। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहे, तो रोजाना एक संतरा जरूर खाएं। इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को भी सही रखता है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी होली के बाद बाल झड़ने से डरते हैं? ये 3 आसान स्टेप्स आपके बालों को रखेंगे सुरक्षित
एक्सपर्ट्स बताते है कि, कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण, संतरा खाने से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। यह बेवजह की क्रेविंग को रोकता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरे का सेवन सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर के लंच से पहले करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इस समय यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
सर्दियों में दोपहर की धूप में संतरा खाना न केवल आनंददायक है, बल्कि यह शरीर को ठंडक से भी बचाता है।
संतरा एक सिट्रस फल है। सुबह खाली पेट इसे खाने से एसिडिटी, गैस और सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
रात में संतरा खाने से बचें। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और इससे खांसी-जुकाम या गले में खराश हो सकती है। साथ ही, रात में एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ जाती है।