थायराइड से स्ट्रेस तक की छुट्टी कर देगा सिर्फ यह 1 योगासन, जानें करने का सही तरीका
Thyroid Control Yoga Pose: सर्वांगासन को थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करने और हार्मोन संतुलन में मददगार माना जाता है। नियमित अभ्यास से तनाव कम करने और मानसिक शांति पाने में भी सहायता करता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
सर्वांगासन योगा पोज (सौ. फ्रीपिक)
Sarvangasana Benefits: क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा योगासन भी है जो सिर से लेकर पैर तक आपके शरीर के हर हिस्से पर काम करता है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ‘सर्वांगासन को सभी आसनों की जननी मानता है। अगर आप चमकती त्वचा, संतुलित हार्मोन और तनाव मुक्त जीवन चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।
डिजिटल दौर की भागदौड़ और खराब जीवनशैली ने हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सप्लीमेंट्स पर निर्भर हो रहे हैं जबकि असली खूबसूरती और सेहत का राज प्राचीन योग विज्ञान में छिपा है। सर्वांगासन एक ऐसा अभ्यास है जो आपके मेटाबॉलिज्म से लेकर मानसिक एकाग्रता तक सब कुछ सुधार सकता है।
मदर ऑफ ऑल आसन
सर्वांग का अर्थ है शरीर के सभी अंग। जैसा कि नाम से स्पष्ट है यह आसन एक साथ कई महत्वपूर्ण अंगों को लाभ पहुंचाता है। यह थायराइड और पैराथायरायड ग्रंथियों को सक्रिय करता है जो शरीर के विकास और ऊर्जा के स्तर को नियंत्रित करती हैं। जब आप इस मुद्रा में होते हैं तो रक्त का प्रवाह उल्टा होकर मस्तिष्क और चेहरे की ओर बढ़ता है जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और बालों का झड़ना कम होता है।
सम्बंधित ख़बरें
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
यह भी पढ़ें:- सुबह जल्दी उठना वाकई सफल बनाता है या सिर्फ थकाता है? जानिए क्या कहती है साइंस
सर्वांगासन करती महिला (सौ. फ्रीपिक)
महिलाओं के लिए वरदान
सर्वांगासन पोज विशेष रूप से महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। यह पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने, प्रजनन तंत्र को मजबूत करने और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा यह तनाव और डिप्रेशन से मुक्ति दिलाकर मानसिक शांति प्रदान करता है।
करने की सही तरीका
- सबसे पहले समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं।
- धीरे-धीरे अपने पैरों को 90 डिग्री के कोण तक ऊपर उठाएं।
- अब कमर को हाथों का सहारा देते हुए पूरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं, ताकि आपका वजन कंधों और गर्दन पर रहे।
- आपकी ठोड़ी छाती से सटी होनी चाहिए और शरीर सीधा खंभे की तरह हो।
- इसे सुबह खाली पेट करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है।
सावधानियां
हालांकि इसके अनगिनत फायदे हैं लेकिन हर किसी को इसे बिना सलाह के नहीं करना चाहिए। यदि आप उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, ग्लूकोमा या गर्दन की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं तो इस आसन से बचें। हाल ही में हुई सर्जरी के मरीजों को भी योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही अभ्यास करना चाहिए।
सर्वांगासन न केवल आपकी रीढ़ को लचीला बनाता है बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए भी रामबाण है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप महंगी दवाओं और कॉस्मेटिक से छुटकारा पा सकते हैं।
