‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय की दमदार एंट्री! प्रभास से टक्कर लेते दिखेंगे एक्टर, फर्स्ट लुक से फैंस एक्साइटेड

Vivek Oberoi Look In Spirit: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। प्रभास स्टारर इस पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा में उनका अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है।
Vivek Oberoi Spirit Movie First Poster Out
विवेक ओबरॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vivek Oberoi Spirit Movie First Poster Out: संदीप रेड्डी वांगा की मचअवेटेड फिल्म Spirit को लेकर एक नई और बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने अभिनेता Vivek Oberoi का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में विवेक एक इंटेंस और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे उनके किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

हाई-स्टेक्स दुनिया में विवेक की एंट्री

स्पिरिट’ की दुनिया को लेयर्ड और हाई-स्टेक्स बताया जा रहा है, जहां हर किरदार की अपनी अहमियत है। विवेक ओबेरॉय इस कहानी में एक मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के साथ नजर आएंगे। हालांकि उनके रोल के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा सकते हैं, जो सुपरस्टार प्रभास के किरदार को कड़ी टक्कर देगा।

इस प्रोजेक्ट में नए चेहरे ऐश्वर्या देसाई की भी एंट्री हुई है, जो एक अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का यह अगला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

फर्स्ट लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “एक रहस्य जो परछाइयों में दबा है और आंखें जो सबसे गहरे राज़ याद रखती हैं। 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।” इस लाइन ने फिल्म के सस्पेंस और थ्रिल को और गहरा कर दिया है। विवेक का लुक रहस्यमयी और ग्रेविटास से भरा हुआ नजर आ रहा है, जो संकेत देता है कि उनका किरदार कहानी में बड़ा मोड़ ला सकता है।

कब रिलीज होगी ‘स्पिरिट’?

‘स्पिरिट’ को पैन-वर्ल्ड एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया जा रहा है और इसे 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। प्रोडक्शन की कमान भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने संभाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘स्पिरिट’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है और विवेक ओबेरॉय का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com