- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Velvet Soft Dahi Vada This Way On Holi Know The Easy Recipe
होली पर इस तरीके से बनाएं मखमल से नरम दही-बड़े, जानिए इसकी आसान रेसिपी
Dahi Bhalla: होली के मौके पर मखमल जैसे नरम और स्पंजी दही-बड़े बनाना चाहते हैं तो सही विधि और कुछ खास टिप्स अपनाना जरूरी है। सही तरीके से तैयार किए गए दही-बड़े स्वाद में बेहतरीन और एकदम मुलायम बनते हैं
- Written By: सीमा कुमारी

दही वड़ा बनाने की रेसिपी(सौ.सोशल मीडिया)
Holi Festival Food Recipe:जल्द ही रंगों का त्योहार होली आने वाला है और इस शुभ अवसर पर हर घर में तरह-तरह के पकवान जरुर बनते हैं, जिनमें दही वड़ा खास जगह रखता है। हालांकि दही वड़ा बनाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, क्योंकि अगर सही तरीके से न बनाया जाए तो वह सॉफ्ट और स्पंजी नहीं बनता। ऐसे में यहां जानिए दही वड़ा बनाने की पूरी सामग्री और आसान रेसिपी, जिससे आपके वड़े बनेंगे एकदम मुलायम और स्वादिष्ट।
दही वड़ा बनाने की सामग्री-
- 1 कप धुली उड़द दाल
- तलने के लिए तेल
- 2 1/2 दही , फेंटा हुआ
- 2 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून जीरा पाउडर, रोस्टेड
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून काला नमक
- गार्निशिंग के लिए चाट मसाला
सॉफ्ट और स्पॉन्जी दही भल्ला बनाने के टिप्स
सॉफ्ट दही भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे दाल फूलकर नरम हो जाती है।
फिर इसे मिक्सर में बिना पानी डाले अच्छी तरह पीसें। हल्का नमक और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। बैटर को फेंटें ताकि उसमें फोम बनी रहे।
अब कड़ाही में तेल गरम करें। अब हाथ से छोटे-छोटे भल्ले डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तलते समय भल्लों को ज्यादा दबाएं नहीं, नही तो वे सख्त हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
तले हुए भल्लों को ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। क्योंकि ये सबसे जरूरी स्टेप है। इससे वे और सॉफ्ट और स्पॉन्जी हो जाएंगे। फिर उन्हें धीरे-धीरे निचोड़कर पानी निकाल दें।
दही को अच्छी तरह फेंटें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए। इसमें थोड़ी चीनी मिलाएं। फेंटे हुए दही को एक बाउल में डालें।
यह भी पढ़ें:-‘ऐसे’ लोगों के लिए sprouts हो सकते हैं खतरनाक, अनजाने में अंकुरित चीज़ें खाने से पहले यहां सावधानी जान लें
सॉफ्ट भल्लों को दही में डालें और 15-20 मिनट के लिए उसी में छोड़ दें। इससे भल्लों में दही अच्छी तरह सोख जाएगा और स्वाद बढ़ जाएगा।
अब बारी है गार्निशिंग की भल्लों पर भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। हरी चटनी और इमली की चटनी डालें। ऊपर से हरा धनिया सजाएं। अब घर आए मेहमानों को खिलाए और खुद भी खाने का आनंद लें।
Make velvet soft dahi vada this way on holi know the easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













