-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Junk Food Craving Side Effects And Healthy Snack Swaps
सावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
- Written By: प्रीति शर्मा
Healthy Eating Habits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड की क्रेविंग एक आम समस्या बन गई है जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार यह आदत नशे जैसी लत का रूप ले लेती है।

जंक फूड खाते हुए लोग (सौ. फ्रीपिक)
Healthy Snack Options: आजकल बच्चे हों या बड़े हर घर में जंक फूड ने अपनी जगह बना ली है। शाम की छोटी भूख मिटाने के चक्कर में हम अनजाने में ऐसी चीजें खा रहे हैं जो लिवर और आंतों को खोखला कर रही हैं। ऐसे में इस स्लो पॉइजन को हेल्दी सुपरफूड्स से रिप्लेस करने का सही तरीका है।
आधुनिक जीवनशैली में इंस्टेंट फूड का चलन बढ़ा है लेकिन यह इंस्टेंट खुशी आपके शरीर को उम्र भर का दर्द दे सकती है। कभी-कभार बाहर का खाना ठीक है लेकिन रोजाना शाम की भूख के लिए जंक फूड पर निर्भरता शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही है। फरवरी का महीना बीतते ही गर्मी दस्तक देने लगती है और ऐसे में इन चीजों को अनदेखा करना मुश्किलें पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं कि हम कैसे अपनी आदतों को बदलकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
कोल्ड ड्रिंक्स बनाम नींबू पानी
गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग प्यास बुझाने के लिए डिब्बाबंद जूस और सोडा (कोल्ड ड्रिंक्स) का सहारा लेते हैं। ये पेय पदार्थ लिवर और आंतों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बजाय नींबू पानी या शिकंजी का सेवन करें। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखेगा बल्कि इसमें मौजूद विटामिन-सी आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार भी लाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
पिज्जा-बर्गर का देसी विकल्प
मैदे से बने पिज्जा और बर्गर आज हर उम्र के व्यक्ति की पहली पसंद हैं जो कब्ज और मोटापे की जड़ हैं। बच्चों की इस क्रेविंग को आप ढोकला, सूजी की इडली या ढेर सारी सब्जियों से बने उत्तपम से शांत कर सकते हैं। ये न केवल पचने में आसान हैं बल्कि पोषण से भी भरपूर हैं।
यह भी पढ़ें:- Ramadan Fasting Rules: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना टूट सकता है आपका रोजा!
चीनी का मीठा जहर और फल
आइसक्रीम और बाजार की मिठाइयों में मौजूद प्रोसेस्ड शुगर मधुमेह और शरीर में सूजन को बढ़ाती है। मीठे की तलब होने पर मौसमी फलों का सेवन करें। खजूर, सेब या पपीता जैसे फल आपकी शुगर क्रेविंग को भी खत्म करेंगे और शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स भी देंगे।
चिप्स की जगह रोस्टेड स्नैक्स
सॉल्टेड चिप्स बच्चों के बीच बहुत पॉपुलर हैं लेकिन इनमें मौजूद अत्यधिक नमक और प्रिजर्वेटिव्स सेहत के दुश्मन हैं। इसकी जगह बच्चों को रोस्टेड मखाने, मूंगफली या भुने हुए चने दें। इनमें नींबू और चाट मसाला मिलाकर आप इन्हें बाजार के चिप्स से भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं।
प्रोसेस्ड मीट के मुकाबले दालें
अगर आप मांसाहारी हैं और प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं। इसकी जगह राजमा, बीन्स, चना और विभिन्न प्रकार की दालों को प्राथमिकता दें। ये प्रोटीन और आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं और ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं।
स्वाद के चंद मिनट आपके शरीर को सालों तक बीमार रख सकते हैं। आज ही अपने किचन से इन साइलेंट किलर्स को बाहर निकालें और प्राकृतिक आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
Junk food craving side effects and healthy snack swaps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














