

यह आसन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मानसिक तनाव, ध्यान में कमी और शारीरिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं।
आयुष मंत्रालय के अनुसार वृक्षासन एक संतुलनकारी योगासन है जो शरीर की स्थिरता मानसिक एकाग्रता और शारीरिक मजबूती देता है। यह पैरों, घुटनों और रीढ़ को मजबूत करता है और तनाव कम करता है।
यह योगासन शुरुआती करने में संतुलन बनाने में दिक्कत आ सकती है लेकिन रोज करने से संतुलन बनने लगेगा। शुरुआत में इसे अपनी क्षमता के अनुसार 15-30 तक करें। फिर धीरे-धीरे जब संतुलन बनने लगे तो इसे 1 मिनट भी कर सकते हैं। इस दौरान गहरी और स्थिर सांस लें। यह एकाग्रता और स्थिरता में मदद करता है।
अगर आपको शरीर में किसी प्रकार की समस्या है तो इस आसन करने से पहले डॉक्टर की परामर्श जरूर लें।