-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Plaque Stuck Between Your Gums May Increase Your Risk Of Stroke
आपके मसूड़ों के बीच फंसा प्लाक बढ़ा सकता है स्ट्रोक का खतरा, स्टडी में हुआ बड़ा चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: दीपिका पाल
हालिया स्टडी में चौंका देना वाला खुलासा भी हुआ है कि, आप प्लाक को साफ नहीं करते है तो आपको स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। कई बार लोग दांत में फंसा प्लाक भी नहीं निकाल पाते है जिससे मुंह की बीमारियां बढ़ने का खतरा होता है।

दांतों के लिए फ्लॉसिंग का तरीका है सही (सौ.सोशल मीडिया)
Oral Care Tips: इंसान को अपने शरीर के सभी अंगों की सफाई करते रहना चाहिए इसमें ही मुंह एक ऐसा अंग होता है जिसके द्वारा बीमारियां ज्यादा पनपने का खतरा बढ़ता है। दांतों की सफाई नियमित करनी चाहिए इसके लिए डेंटिस्ट रोजाना दो बार टूथब्रश करने की सलाह देते है। कई बार लोग दांत में फंसा प्लाक भी नहीं निकाल पाते है जिससे मुंह की बीमारियां बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। वहीं पर हालिया स्टडी में चौंका देना वाला खुलासा भी हुआ है कि, आप प्लाक को साफ नहीं करते है तो आपको स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
जानिए क्या कहती है स्टडी
यहां पर यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना स्कूल ऑफ मेडिसिन की ओर से एक स्टडी सामने आई है इसके अनुसार, अगर आपके दांतों में प्लाक फंस गया है तो यह बेहद ही नुकसान पहुंचाने का काम करता है। यहां पर यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना स्कूल ऑफ मेडिसिन में न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सौविक सेन इन विषय में जानकारी दी है।
इस स्टडी में कहा कि, मुंह की बीमारियों का असर हमारे शरीर के अन्य हिस्सों पर भी पड़ता है यानि आपके मुंह में दांत और मसूड़े स्वस्थ नहीं है तो सूजन का खतरा बढ़ सकता है इतना ही नहीं इसमें धमनियों में रुकावट आ सकती है और खून का थक्का जमने से स्ट्रोक भी पड़ सकता है। कई मामले देखने के लिए मिलते है लेकिन प्रमाण कम ही है।
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दांतों की सफाई के लिए फ्लॉसिंग है सही
यहां पर दांतों की सफाई के लिए फ्लॉसिंग का तरीका सबसे खास होता है जो दांतों की सफाई और प्लाक हटाने की प्रक्रिया होती है। यहां पर दांतों की सफाई के लिए नई स्टडी में बताया गया कि, जो लोग सप्ताह में कम से कम एक बार फ्लॉसिंग कराते हैं, उनमें खून के थक्कों के कारण होने वाले स्ट्रोक का खतरा 22 फीसदी कम हो जाता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
इसके अलावा ऐसे लोगों में एट्रियल फाइब्रिलेशन नामक हृदय रोग का खतरा भी 12 फीसदी कम हो जाता है और तो और हार्ट से आने वाले खून के थक्कों के कारण स्ट्रोक में 44 फीसदी की कमी आती है। स्टडी के मुताबिक, दांतों की सड़न, मसू़ड़ों की बीमारी जैसे मुंह की बीमारियों से 2022 में दुनिया के 3.5 अरब लोग प्रभावित थे. अब यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
Plaque stuck between your gums may increase your risk of stroke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














