-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Makar Sankranti Til Gud Scientific Benefits 5 Reasons Hindi Focus
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक महत्व? जानिए इसके 5 कारण प्रमुख कारण
- Written By: सीमा कुमारी
Health Benefits Of Eating Til Gud In Winter: मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने की परंपरा सिर्फ रिवाज नहीं, बल्कि इसके पीछे है वैज्ञानिक महत्व। जानिए 5 प्रमुख स्वास्थ्य कारण।

तिल और गुड़ (सौ.सोशल मीडिया)
Makar Sankranti Sweets : भारत त्योहारों का देश है और यहां हर त्योहार का संबंध किसी न किसी खास पकवान से जरूर जुड़ा होता है। इसी तरह मकर संक्रांति का पर्व भी तिल और गुड़ से जुड़ा माना जाता है। इस दिन तिल-गुड़ के लड्डू खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ खाना केवल एक धार्मिक रिवाज ही नहीं, बल्कि सेहत से भी गहरा नाता है?
जी हां, सर्दी के मौसम में तिल-गुड़ के लड्डू का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तिल और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तिल-गुड़ के लड्डू खाने से सेहत को होने वाले फायदे।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं तिल और गुड़?
शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बने लड्डू खाने का रिवाज इसलिए है। क्योंकि मकर संक्रांति के जनवरी के महीने में आती है, जब उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। इनके लड्डू खाने से शरीर का अंदर का तापमान बना रहता है, जिससे ठंड का असर कम महसूस होता है। इससे सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
हड्डियों के लिए वरदान
तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि गुड़ शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। दोनों मिलकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद
सर्दी के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या आम होती है। तिल में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं।
पाचन तंत्र को सुधारते हैं
गुड़ पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। तिल फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है।
मानसिक तनाव कम करने में सहायक
तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स और गुड़ में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व तनाव को कम करने और दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में तिल-गुड़ खाने से मूड बेहतर रहता है।
ये भी पढ़ें-मौनी अमावस्या कब पड़ेगी और कैसे करें पूजा कि पितृ दोष हो दूर?
धार्मिक और सामाजिक महत्व
मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ खाने और बांटने की परंपरा आपसी प्रेम, मिठास और सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है।
इस तरह मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा एक वैज्ञानिक उपाय भी है। सर्दियों में शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने के लिए तिल-गुड़ का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
Makar sankranti til gud scientific benefits 5 reasons hindi focus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














