-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Protein Deficiency 5 Warning Signs And Prevention Tips
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
- Written By: सीमा कुमारी
Health Tips 2026: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन एक आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी होने पर थकान, मांसपेशियों की कमजोरी, बाल झड़ना और बार-बार बीमार पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रोटीन डेफिशियेंसी (सौ.सोशल मीडिया)
Protein Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का होना बहुत ही जरूरी हैं। इन पोषक तत्वों में प्रोटीन भी शामिल है। यह मांसपेशियों के निर्माण, ऊतकों की मरम्मत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं और अंगों को ठीक से काम करने की शक्ति देता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, शरीर में प्रोटीन की कमी से थकान या कमजोरी जैसी सामान्य समस्याएं देखने लगते हैं, लेकिन लंबे समय तक कमी रहने पर गंभीर स्वास्थ्य परेशानियां भी हो सकती हैं।
आजकल अनियमित खानपान, फास्ट फूड और असंतुलित डाइट के कारण कई लोग अनजाने में प्रोटीन की कमी का शिकार हो रहे हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और जिम करने वाले लोगों को पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
प्रोटीन की कमी से क्या-क्या हो सकता है?
-
मसल्स लॉस का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर इसका असर मांसपेशियों पर पड़ता है। प्रोटीन मसल्स की ग्रोथ और रिपेयर के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर शरीर धीरे-धीरे मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।
इससे ताकत कम होने लगती है, शरीर जल्दी थक जाता है और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल लग सकता है। लंबे समय तक कमी रहने पर मसल्स लॉस का खतरा बढ़ जाता है।
-
बाल झड़ना से लेकर नाखून कमजोर होना
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर सिर्फ मसल्स लॉस ही नहीं होता है बल्कि इसका असर बाल और नाखून पर भी पड़ता हैं। बाल और नाखून मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो बाल बेजान होकर झड़ने लगते हैं और नाखून पतले व कमजोर हो जाते हैं। कई बार नाखून आसानी से टूटने भी लगते हैं, जो प्रोटीन की कमी का शुरुआती संकेत हो सकता है।
-
सर्दी, खांसी, वायरल संक्रमण
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में भी प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। शरीर में पर्याप्त प्रोटीन न होने पर एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति को बार-बार सर्दी, खांसी, वायरल संक्रमण और अन्य बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
-
चोट या घाव देर से भरना
शरीर में किसी भी चोट या घाव को ठीक करने के लिए नई कोशिकाओं का निर्माण जरूरी होता है और इसमें प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। यदि शरीर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं है तो घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है और रिकवरी में अधिक समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें- Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें?
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना डाइट में दाल, राजमा, छोले और सोयाबीन जैसी चीजें शामिल करें।
- दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी उत्पादों का नियमित सेवन करें।
- अंडा, मछली और चिकन जैसे हाई-प्रोटीन फूड्स को संतुलित मात्रा में लें।
- बादाम, मूंगफली, कद्दू के बीज और चिया सीड्स जैसे हेल्दी स्नैक्स खाएं।
- हर भोजन में प्रोटीन का एक स्रोत जरूर शामिल करें ताकि पूरे दिन शरीर को पर्याप्त मात्रा मिल सके।
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेकर ही प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करें।
Protein deficiency 5 warning signs and prevention tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
Aug 04, 2026 | 10:53 PMसागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
Aug 04, 2026 | 10:49 PMबलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
Aug 04, 2026 | 10:48 PMNCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 04, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














