-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sidhi »
- Sidhi Churhat Hospital Cmho Raid Doctor Absent Medicine Shortage
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: सजल रघुवंशी
CMHO Raid In Sidhi Hospital: चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रभारी डॉ. वरुण सिंह समेत कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद।

सीधी में सीएएमएचओ का अचौक निरिक्षण (सोर्स- सोशल मीडिया)
CMHO Raid Churhat Hospital Sidhi: सीधी जिले के चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था बुधवार को उस समय उजागर हो गई, जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) स्मृति शुक्ला ने सुबह करीब 10:30 बजे जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अखिलेश सोनी एवं बीसीएम के साथ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण सिंह सहित कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। यह देखकर सीएमएचओ ने कड़ी नाराजगी जताई और विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में केवल कर्मचारियों की अनुपस्थिति ही नहीं, बल्कि दवाओं की कमी, गंदगी और अव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर भी सामने आई। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर सवाल खड़े हुए, वहीं आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं मिलने पर मरीजों को हो रही परेशानियों पर भी सीएमएचओ ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।
अपने दायित्वों का लगातार निर्वहन कर रहे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
सीएमएचओ स्मृति शुक्ला ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने पदेन दायित्वों का लगातार निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले निरीक्षण में भी डॉ. वरुण सिंह बिना किसी लिखित या मौखिक सूचना के कई दिनों तक अनुपस्थित पाए गए थे। इतना ही नहीं, संयुक्त संचालक (जेडी) रीवा के पूर्व निरीक्षण में भी उनकी लंबी अनुपस्थिति सामने आई थी। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायत
निरीक्षण के दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों और स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की शिकायतों की झड़ी लगा दी। लोगों ने बताया कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाओं की कमी और लापरवाह व्यवस्था के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। कई बार मजबूर होकर उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
सीएमएचओ ने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के दिए निर्देश
सीएमएचओ ने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक जांच एवं विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें: दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की बड़ी आबादी के इलाज का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति और अस्पताल की अव्यवस्था न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मरीजों की जान से भी खिलवाड़ साबित हो सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है अगर अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी ही समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचेंगे, तो मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज कौन देगा?
Sidhi churhat hospital cmho raid doctor absent medicine shortage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












