-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Walnut Benefits Best Time And Right Way To Eat
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
- Written By: सीमा कुमारी
Walnut Benefits For Health: रोज़ाना सिर्फ 2 अखरोट सही समय और सही तरीके से खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह दिमाग, दिल और हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है।

अखरोट खाने से मिलते है ढेरों फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Walnuts :अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई और मिनरल्स शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, किसी भी चीज का फायदा तो तब मिलता है जब उसका सही तरीके और सही मात्रा में सेवन किया जाए। अगर आप अखरोट को अपनी डाइट में सही तरीके से शामिल करते हैं, तो इससे आपको फायदा मिल सकता है। यहां हम जानेंगे कि रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए और इसके सेवन से क्या क्या फायदे मिलते हैं और सेवन का सही तरीका क्या है।
रोजाना कितने अखरोट खाना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना 1 से 2 अखरोट (लगभग 28-30 ग्राम) खाने की सलाह देते हैं। बच्चे रोजाना 1 साबुत अखरोट खा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
अखरोट खाने से मिलते है ढेरों फायदे
-
दिमाग को करता तेज
अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं, तो अखरोट बेहतरीन विकल्प है। ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को तेजी से बढ़ाता है।
-
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अखरोट विशेष रूप से लाभकारी है। इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में बहुत मदद मिलती है।
-
पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त
अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो अखरोट खाना फायदेमंद है। इसमें फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को एकदम दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी परेशानियों से बचाता है।
ये भी पढ़ें – बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
-
हड्डियों और दांतों को बनाए मजबूत
अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, यह उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की बीमारी ‘ऑस्टियोपोरोसिस’ के खतरे को भी कम करता है।
अखरोट खाने का क्या है सही तरीका?
अखरोट को हमेशा भिगोकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात को 2 अखरोट को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खाएं। भिगोने से इसके फिएटिक एसिड का लेवल कम होता है, जिससे शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से पचा और सोख पाता है। आप इसे सुबह के नाश्ते, ओट्स, फ्रूट सलाद या स्मूदी में क्रश करके भी मिला सकते हैं। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है या शरीर में गर्मी ज्यादा रहती है, तो बिना भिगोए सूखा अखरोट ज्यादा मात्रा में न खाएं।
Walnut benefits best time and right way to eat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













