-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Lakadong Turmeric Benefits Curcumin Mission Golden Spice
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
- Written By: रीता राय सागर
Lakadong Haldi: मेघालय की लाकाडोंग हल्दी अपने उच्च करक्यूमिन कंटेंट की वजह से 'गोल्डन स्पाइस' के नाम से पहचान बना रही है। जानिए क्यों है यह सामान्य हल्दी से अलग और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।

लाकाडोंग हल्दी (फोटो.सोशल मीडिया)
Lakadong Turmeric Benefits: मेघालय की लाकाडोंग हल्दी इन दिनों फिर चर्चा में है। इस बार इसका कारण हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। सिंधिया ने हाल ही में ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य इस खास हल्दी की खेती, प्रोसेसिंग और वैश्विक पहचान को बढ़ावा देना है।
लाकाडोंग हल्दी में उच्च मात्रा में करक्यूमिन पाया जाता है और यही इसे सामान्य हल्दी से अलग बनाता है।
क्या है लाकाडोंग हल्दी?
लाकाडोंग हल्दी मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स क्षेत्र में उगाई जाती है। इसकी खासियत इसमें मौजूद करक्यूमिन की अधिक मात्रा है। सामान्य हल्दी में जहां करक्यूमिन लगभग 2 से 5 प्रतिशत तक होता है, वहीं लाकाडोंग हल्दी में करक्यूमिन 6 से 9 प्रतिशत तक पाया जा सकता है। यही वजह है कि इसका रंग अधिक गहरा और सुगंध भी सामान्य हल्दी से अलग होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
क्या है करक्यूमिन?
करक्यूमिन हल्दी में पाया जाने वाला एक्टिव कंपाउंड है, जिसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। शोध बताते हैं कि यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसके स्वास्थ्य लाभों पर अभी भी कई शोध जारी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसे किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
क्या लाकाडोंग हल्दी सामान्य हल्दी से बेहतर है?
विशेषज्ञों के अनुसार, लाकाडोंग हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा अधिक होने के कारण इसके संभावित स्वास्थ्य लाभ सामान्य हल्दी की तुलना में अधिक हो सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रोजमर्रा की हल्दी बेअसर है। भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सामान्य हल्दी भी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
हल्दी का सेवन कैसे करें?
- दाल, सब्जी और करी में हल्दी का उपयोग करें।
- हल्दी वाला दूध पिया जा सकता हैं।
- सूप या हर्बल ड्रिंक में थोड़ी मात्रा में मिलाया जा सकता है।
- करक्यूमिन के बेहतर एब्जॉर्बशन के लिए इसे काली मिर्च और थोड़ी हेल्दी फैट (जैसे घी या तेल) के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है।
किन बातों का रखें ध्यान?
विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं, गॉल ब्लाडर की समस्या है या ब्लड थिनिंग की दवाएं ले रहे हैं, तो हल्दी या करक्यूमिन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या है मिशन गोल्डन स्पाइस?
‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का उद्देश्य मेघालय की लाकाडोंग हल्दी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाना है। इस पहल के तहत किसानों की आय बढ़ाने, बेहतर प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
Lakadong turmeric benefits curcumin mission golden spice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMबच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMJPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
Aug 05, 2026 | 04:58 PMतनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
Aug 05, 2026 | 04:56 PMSawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Aug 05, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














